विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के दो आरोपित गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र । पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:55 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:55 AM (IST)
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के दो आरोपित गिरफ्तार
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के दो आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को अदालत में पेश किया। अदालत ने एक आरोपितों को दो दिन व दूसरे को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

एसपी राजेश दुग्गल ने बताया कि ज्योतिसर निवासी प्रदीप सिंह शिकायत दी थी कि वह विदेश घूमने के लिए अपने भाई के पास जाना चाहता था। जिसके लिए उसकी मुलाकात दिल्ली निवासी अशोक कुमार बिदे व सुभाष सहगल से हुई थी। आरोपितों ने उसे अमेरिका भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये मांगे। आधी रकम पहले व आधी रकम वीजा लगने के पश्चात देनी थी। आरोपितों ने उसने 23 लाख रुपये ले लिए, मगर उसका डुप्लीकेट वीजा लगा है। आरोपितों ने उसे धमकी दी कि अगर उनके पास पैसे लेने आया तो उसे झूठे मुकदमे में फंसवा देंगे। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआइ साहब सिंह को सौंपी। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपित दिल्ली निवासी अशोक कुमार बिदे को गिरफ्तार किया। आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

कनाडा भेजने के नाम पर ठगे थे डेढ़ लाख

दूसरे मामले में पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि गांव झिवरहेडी निवासी राम कुमार ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि लुधियाना के शिमलापुरी निवासी देविद्र सिंह ने उसे कनाड़ा भेजने के लिए डेढ़ लाख रुपये की राशि ली थी। आरोपित ने यह रकम 10 जनवरी 2020 को वापिस करनी थी, परंतु आरोपित ने राशि वापिस नहीं की। आरोपित ने उसे राशि का चेक दे दिया। बाद में उसे कहा कि वह चेक पर कोई कार्रवाई न करें वह उसे दो लाख रुपये दे देगा, मगर आरोपित ने पैसे वापस नहीं किए। बाद में आरोपितों ने पैसे देने से इंकार कर दिया और कहा कि अगर पैसे मांगे तो उसे जान से मार देंगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआइ रामप्रकाश को सौंपी। जांच अधिकारी रामप्रकाश ने मुख्य सिपाही दिनेश कुमार के साथ आरोपित को लुधियाना से काबू किया। आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी