जानलेवा हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने के दो आरोपित गिरफ्तार

शाहाबाद थाना शाहाबाद पुलिस ने जानलेवा हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 12:09 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 12:09 AM (IST)
जानलेवा हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने के दो आरोपित गिरफ्तार
जानलेवा हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने के दो आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : थाना शाहाबाद पुलिस ने जानलेवा हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि 23 जून को रिकू निवासी बीबीपुर ने थाना शाहाबाद पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि केहर सिंह निवासी बीबीपुर की खेत की जमीन के विवाद को लेकर उनके साथ पुरानी रंजिश रखे हुए था। 16 जून को उसका ताऊ गुरमेल सिंह उसके खेत में काम कर रहा था। उसी समय केहर सिंह के कहने पर उसके बेटे राजबीर, रामकुमार व अनुराग ने गुरमेल के ऊपर जान से मारने की नियत से दांती व बिडे से हमला कर दिया। वह उसको जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए । उसके परिवार वाले उसको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल शाहाबाद ले गए। घायल के बयान लेने के बाद थाना शाहाबाद में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक गुलजार सिंह को सौंपी गई। 23 जून को उप निरीक्षक गुलजार सिंह, सिपाही रविनंदन व सुशील कुमार की टीम ने आरोपित राजबीर व रामकुमार निवासी बीबीपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कार्य को तत्परता से आगे बढ़ाया गया। गुप्त सूचना पर जगह जगह छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान कुछ अहम सुराग भी पुलिस को हाथ लगे हैं। इस पर जांच चल रही है।

chat bot
आपका साथी