शहीदों के सम्मान में निकलेगी तिरंगा यात्रा, जिले में आठ से 14 तक होंगे आयोजन

शहीदों के सम्मान में जिले में तिरंगा यात्रा निहकाली जाएगी। यह हर विधानसभा क्षेत्र में 8 से 14 अगस्त तक होगी। इसकी तैयारियों के लिए सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी की अध्यक्षता में वीरवार को बैठक की गई। इसमें रूट प्लान और बाकी कार्यक्रम को अंतिम स्वरूप दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 10:15 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 10:15 PM (IST)
शहीदों के सम्मान में निकलेगी तिरंगा यात्रा, जिले में आठ से 14 तक होंगे आयोजन
शहीदों के सम्मान में निकलेगी तिरंगा यात्रा, जिले में आठ से 14 तक होंगे आयोजन

फोटो-30

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शहीदों के सम्मान में जिले में तिरंगा यात्रा निहकाली जाएगी। यह हर विधानसभा क्षेत्र में 8 से 14 अगस्त तक होगी।

इसकी तैयारियों के लिए सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी की अध्यक्षता में वीरवार को बैठक की गई। इसमें रूट प्लान और बाकी कार्यक्रम को अंतिम स्वरूप दिया गया।

जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि आठ से 14 अगस्त तक जिले की हर विधानसभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आजादी का यह पर्व शहीदों के सम्मान में हर वर्ष मनाया जाता है। ठीक उसी प्रकार भाजपा इस वर्ष भी शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को याद कर नमन करेगी। उन्होंने कहा कि थानेसर विधानसभा में आठ, लाडवा में नौ, पिहोवा में 10 और शाहाबाद विधानसभा में 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनदीप सिंह विर्क, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहिल सुधा व कुरुक्षेत्र जिला के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष तेजेंद्र गोल्डी का जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी व खेल मंत्री के भाई लेफिटनेंट बिक्रमजीत सिंह ने स्वागत किया। इस मौके जिला महामंत्री सुनील चौधरी, सुशील राणा, जिला उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह मंगोली, रोशन बेदी, सचिव विनोद पाल, रेणू खुग्गर, रीना रोड़, कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विनीत क्वातरा, आईटी प्रमुख विक्रम, जगदीप सांगवान, पृथ्वी सिंह, जसविद्र सिंह, नवाब अली, मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, हरीश अरोड़ा, रमेश सैनी, रजनीश कुमार, मुलखराज गुंबर, सर्वजीत सिंह, जसविद्र सैनी, साधू सिंह, चिरंजीव गर्ग, शैलेश वत्स, शुभम गुप्ता, सचिन अरोड़ा व देवांश सेठी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी