व्यापारियों ने सोमवार से कुछ समय के लिए दुकान खोलने की मांग उठाई

कुरुक्षेत्र धर्मनगरी के व्यापारियों ने सोमवार से सोमवार से कुछ समय के लिए दुकानें खोलने की मांग उठाई है। इसके साथ व्यापारियों ने किसानों की तर्ज पर आर्थिक मदद मुहैया कराने की मांग सरकार के सामने रखी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 07:15 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 07:15 AM (IST)
व्यापारियों ने सोमवार से कुछ समय के लिए दुकान खोलने की मांग उठाई
व्यापारियों ने सोमवार से कुछ समय के लिए दुकान खोलने की मांग उठाई

फोटो-20

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी के व्यापारियों ने सोमवार से सोमवार से कुछ समय के लिए दुकानें खोलने की मांग उठाई है। इसके साथ व्यापारियों ने किसानों की तर्ज पर आर्थिक मदद मुहैया कराने की मांग सरकार के सामने रखी है।

कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल के प्रधान फतेहचंद गांधी ने शनिवार को शहर के कई व्यापारियों व दुकानदारों से संपर्क साधा। कुछ से सीधे मिले तो कुछ के साथ फोन कांफ्रेंस पर बातचीत की। उन्होंने उनके साथ लॉकडाउन में व्यापार पर पड़े असर पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा व्यापारी सरकार की रीढ़ की हड्डी है। पिछले डेढ़ साल से लॉकडाउन के चलते व्यापार ठप हो गया है। पिछले दिनों हालात सामान्य होने पर बाजार में कुछ तेजी आई थी, लेकिन अब लॉकडाउन में पूरी तरह से ठप हो गया है। व्यापारियों को इन सबके बीच किराया व बिजली का बिल सहित अन्य खर्च देने पड़ रहे हैं। इससे व्यापारियों पर दोगुना बोझ पड़ रहा है।

व्यापारी विषम स्थितियों में हमेशा समाज व देश का साथ खड़ा रहता है। राजनीतिक दलों के बंद के आह्वान का भी हमेशा सहयोग किया है। कोविड में भी व्यापारी अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। अब व्यापारी हतोत्साहित हो गया है। उन्हें विषम आर्थिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापारियों ने आर्थिक मदद और बीमें की मांग की

व्यापारियों ने सरकार के सामने अपनी कई मांग रखी हैं। उन्होंने कहा कि एक निश्चित राशि मध्यम वर्ग व उससे नीचे वर्ग के व्यापारियों को किसानों की तर्ज में राहत के रूप में दी जाएं। प्रत्येक व्यापारी का उत्तर प्रदेश की तर्ज पर 15 लाख का बीमा किया जाएं। छोटे व मध्यम व्यापारी को पांच लाख रुपये तक बिना ब्याज लोन दिया जाए। सोमवार से कुछ समय के लिए प्रतिष्ठान खोलने की परमिशन दी जाएं। इस मौके पर व्यापार मंडल के महासचिव राजेश अरोड़ा, वरिष्ठ उप प्रधान अशोक रोशा, सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान मनोज गोयल, रेडीमेड गारमेंट के प्रधान श्यामसुंदर तिवारी, सुनार सभा के प्रधान तिलक राज सहगल, मोहन नगर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान कश्मीरी लाल वधवा, सेक्टर-7 मार्केट के मोहनलाल अरोड़ा, रेलवे रोड के प्रधान गगन कोहली, उपप्रधान अशोक मेहता, आंबेडकर चौक मार्केट के प्रधान प्रदीप झांब, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान मक्खन लाल, अशोक वासुदेव व राकेश कुमार वर्मा बातचीत में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी