विश्व में तेजी से बढ़ता जा रहा है पर्यटन और होटल उद्योग : चौधरी

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजूला चौधरी ने कहा कि पर्यटन और होटल उद्योग विश्व में तेजी से बढ़ने वाला उद्योग हैं। नई पीढी में इसमें भविष्य की अपार संभावनाएं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:40 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:40 AM (IST)
विश्व में तेजी से बढ़ता जा रहा है पर्यटन और होटल उद्योग : चौधरी
विश्व में तेजी से बढ़ता जा रहा है पर्यटन और होटल उद्योग : चौधरी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजूला चौधरी ने कहा कि पर्यटन और होटल उद्योग विश्व में तेजी से बढ़ने वाला उद्योग हैं। नई पीढी में इसमें भविष्य की अपार संभावनाएं हैं। वह बुधवार को कुवि के पर्यटन एवं होटल विभाग की ओर से आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। उन्होंने कहा कि यह व्यवसाय कोराना काल के बाद भी तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि पिछले कुछ समय में कोरोना जैसी महामारी ने सभी उद्योगों को प्रभावित किया है। उसके बाद भी पर्यटन उद्योग में रोजगार के अवसरों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हमें अपने आप को इंडस्ट्री के अनुसार तैयार करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को विषय के बारे में भी जानकारी दी और विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रो. एसएस बूरा ने कहा कि विवि प्रशासन जल्द आफलाइन कक्षाओं को शुरू करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आफलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कोरोना काल में संक्रमण फैलने के चलते बंद कर दी गई थी। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु रहने के संदेश दिया और कहा कि जब तक आफलाइन कक्षाओं का आयोजन नहीं किया जाता तब तक विभाग की ओर से 15 नवंबर से आनलाइन कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में होटल विभाग के शिक्षक डा. अंकुश अंबरदार ने होटल उद्योग के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक प्रो. रवि भूषण कुमार, प्रो. मोहिद्र चांद, डा. दिनेश धनखड, डा. मेघा अंबरदार व मनजीत सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी