सावन का पहला सोमवार आज, भक्त करेंगे जलाभिषेक

धर्मनगरी में आज सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालु घरों व मंदिरों में शिवलिग का अभिषेक करेंगे। हालांकि कई श्रद्धालुओं ने सावन माह लगते ही पहले दिन ही परिवार के साथ जाकर शिव का अभिषेक किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:23 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:23 AM (IST)
सावन का पहला सोमवार आज, भक्त  करेंगे जलाभिषेक
सावन का पहला सोमवार आज, भक्त करेंगे जलाभिषेक

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

धर्मनगरी में आज सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालु घरों व मंदिरों में शिवलिग का अभिषेक करेंगे। हालांकि कई श्रद्धालुओं ने सावन माह लगते ही पहले दिन ही परिवार के साथ जाकर शिव का अभिषेक किया। वहीं सोमवार के अभिषेक के लिए मंदिरों में अभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों को रंगबिरंगी रोशनियों और फूलों से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सेवक तैनात रहेंगे, जबकि मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को कोविड गाइडलाइन का पालन करने के बाद ही भीतर प्रवेश दिया जाएगा।

शहर में प्राचीन स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर, सर्वेश्वर महादेव, दुखभंजन महादेव, कालेश्वर महादेव, अरुणाय स्थित शिव मंदिर, पिहोवा स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान शिव के अभिषेक को लेकर हर साल श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। कोरोना को देखते हुए इस बार मास्क के साथ ही मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर परिसर को थोड़ी-थोड़ी देर के बाद सैनिटाइज किया जाएगा। स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर में तो सावन के पहले दिन रविवार को भी बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर परिवार के साथ शिवलिग पर अभिषेक किया।

पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग : सिंह संवाद सूत्र, शाहाबाद मारकंडा : भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता कर्ण प्रताप सिंह की अगुवाई में विधानसभा के बूथ नंबर दो पर पौधारोपण किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर लगभग 98 पौधे रोपित किए। कर्ण प्रताप सिंह ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों से मिलने वाली आक्सीजन मनुष्य के लिए कितनी आवश्यक है इसका ताजा उदाहरण देश व दुनिया ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर में देखा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका संरक्षण भी करना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता कर्णराज सिंह तूर ने कहा कि अगर हम आज से ही एक पौधा लगाने का संकल्प ले लेते हैं तो आने वाली पीढि़यों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाया जा सकता है। इस मौके पर राजू वर्मा, रामचंद्र, कंवरपाल, गोलू शर्मा, अजय प्रजापत व अजय वर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी