पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर लगाएं जाएंगे पांच-पांच पौधे : गहलोत

कुरुक्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी मेहरचंद गहलोत ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच पौधे लगाएं जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:39 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:39 AM (IST)
पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर लगाएं जाएंगे पांच-पांच पौधे : गहलोत
पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर लगाएं जाएंगे पांच-पांच पौधे : गहलोत

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी मेहरचंद गहलोत ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच पौधे लगाएं जाएंगे। इसके साथ ही 23 जून से छह जुलाई तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को सार्थक बनाने के लिए मंडल स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत मंडल स्तर पर तालाबों का चयन कर स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही पौधारोपण कार्यक्रम भी किया जाएगा। उन्होंने ये बात वीरवार को सेक्टर-13 भाजपा कार्यालय में भाजपा मंडल अभिमन्युपुर थानेसर की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले जिला प्रभारी मेहरचंद गहलोत, जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, महामंत्री सुशील राणा, सुशील चौधरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जयपाल मेहला, मंडलाध्यक्ष रजनीश कुमार तथा पांचों मंडलों के अध्यक्ष जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने संगठनात्मक विषयों पर सकारात्मक चर्चा की और भविष्य के कार्यक्रमों की रूप रेखा भी तैयार की है।

मेहरचंद गहलोत ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे मजबूत और बड़ा संगठन है। जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि जिले के समस्त मंडलों की एक बैठक 18 जून को होगी। इसमें संगठनात्मक विषयों के साथ सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रत्येक मंडल में छह कार्यक्रम होंगे। 23 जून को भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर प्रत्येक बूथ पर पांच पौधे लगाएं जाएंगे। इसकी सुरक्षा भी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी