राइट टू सर्विस एक्ट में आवेदन का निपटारा समय पर करें : डीसी

राइट टू सर्विस में प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को अपने काम को जिम्मेदारी के साथ करना होगा। इसमें आवेदन का निर्धारित समय पर निपटारा करना जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 11:58 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 11:58 PM (IST)
राइट टू सर्विस एक्ट में आवेदन का निपटारा समय पर करें : डीसी
राइट टू सर्विस एक्ट में आवेदन का निपटारा समय पर करें : डीसी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राइट टू सर्विस में प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को अपने काम को जिम्मेदारी के साथ करना होगा। इसमें आवेदन का निर्धारित समय पर निपटारा करना जरूरी है।

ये बात डीसी मुकुल कुमार मंगलवार को राइट टू सर्विस एक्ट पर चर्चा करते हुए कही। उन्होंने बताया कि इसकी अनुपालना प्रत्येक विभाग को करनी होगी। सेवा का अधिकार अधिनियम के अनुसार सेवाएं मुहैया होने से आमजन को सुविधा मिलेगी और कार्यालयों में भी आवागमन कम होगा। सेवाओं को राइट टू सर्विस रूल के अनुसार पूरा करें। सरकार ने राइट टू सर्विस एक्ट में काम के दिन निश्चित किए हैं। उससे अधिक समय संबंधित कार्य में नहीं लगना चाहिए। सरल केंद्रों के माध्यम से विभिन्न विभागों की पांच सौ से अधिक सेवाएं आनलाइन चलाई जा रही हैं। ऐसे में पूरी पारदर्शिता के साथ तय सीमा में कार्य पूर्ण करने में प्रशासनिक स्तर पर सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राइट टू सर्विस एक्ट के अनुरूप परिवहन, समाज कल्याण, बिजली वितरण निगम, महिला एवं बाल विकास, अनुसूचित एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण, कृषि एवं किसान कल्याण, पुलिस व शहरी निकाय सहित अन्य विभाग भी जनसेवा कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निरंतर निभा रहे हैं। वहीं खाद्य एवं पूर्ति, रोजगार, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, मत्स्य पालन के माध्यम से भी राइट टू सर्विस एक्ट से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण अभियान के तहत योग के लिया किया प्रेरित

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र

आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार को महिलाओं को योग करवाया गया। साथ ही उन्हें योग करने के फायदों के बारे में भी बताया गया।

राजपूत बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सुपरवाइजर सुदेश की अगुआई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंशुल ने महिलाओं को योग कराया। उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर चुस्त -दुरुस्त रहता है। योग से बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन योग अवश्य करें। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा, सीमा, हर्षा, बलजीत, रंजना, अंजू व दुर्गा ने भी अपने अपने आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं को योग करवाया। गांधी नगर में रैली निकाल कर महिलाओं को योग करने के प्रति प्रेरित किया। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुदेश ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सितंबर माह में पोषण अभियान चलाया गया है। इस अभियान में आंगनबाड़ी केंद्रों में अलग अलग कार्यक्रम कर महिलाओं को पोषण का महत्व बताया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी