कोरोना के बाद कुरुक्षेत्र डिपो की तीन डेड लोकल रूट बंद

कोरोना काल के बाद रोडवेज डिपो ने अपने लगभग सभी रूटों पर बसों को रवाना करना शुरू कर दिया है। डिपो की ओर से अभी डेड रूट यानी जिन पर यात्रियों की संख्या कम है उन पर बसों का संचालन बंद किया हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 06:26 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 06:26 PM (IST)
कोरोना के बाद कुरुक्षेत्र डिपो की तीन डेड लोकल रूट बंद
कोरोना के बाद कुरुक्षेत्र डिपो की तीन डेड लोकल रूट बंद

-तीन लोकल रूटों को छोड़, जिले के सभी रूटों पर दौड़ रही रोडवेज बसें जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कोरोना काल के बाद रोडवेज डिपो ने अपने लगभग सभी रूटों पर बसों को रवाना करना शुरू कर दिया है। डिपो की ओर से अभी डेड रूट यानी जिन पर यात्रियों की संख्या कम है, उन पर बसों का संचालन बंद किया हुआ है।

ड्यूटी सेक्शन से ड्यूटी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि रोडवेज कुरुक्षेत्र के बेड़े में 138 बसें शामिल है। इनमें 122 डिपो की और 16 लीज की बसें शामिल है। कुरुक्षेत्र के लगभग सभी लोकल रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। जिले के तीन रूट कुरुक्षेत्र-सुरमी-पिहोवा रूट, कुरुक्षेत्र-लुखी-पिहोवा रूट व कुरुक्षेत्र-उमरी-गांदली कड़ामी रूटों पर बसों का संचालन पूर्ण रूप से बंद है। चूंकि गांवों से चार से पांच किलोमीटर दूरी पर बस सेवा का संचालन हो रहा है। इसलिए अभी तक विद्यार्थियों से लेकर आम जन तक किसी ने भी इन रूटों पर बसों के संचालन के लिए पत्र डिपो को नहीं दिया है। अभी कुछ दिन पहले भूस्थला रूट के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की गई थी। जिस पर अब बस संचालित हो रही है।

वर्जन :

कुरुक्षेत्र रोडवेज के बेड़े में सभी 138 बसों को सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। जिन रूटों पर यात्री नाममात्र है। उनमें तीन रूट शामिल है। जिन पर संचालन पूरी तरह से बंद है। अभी तक यात्रियों की ओर से इन रूटों पर बस चलाने का कोई पत्र नहीं दिया गया है। जैसे ही पत्र मिलता है तो इन पर भी बसों का संचालन किया जाएगा।

अशोक मुंजाल, महाप्रबंधक, डिपो कुरुक्षेत्र।

chat bot
आपका साथी