शराब बेचते तीन गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र पुलिस ने लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करके अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 07:11 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 07:11 AM (IST)
शराब बेचते तीन गिरफ्तार
शराब बेचते तीन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस ने लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करके अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

कृष्णा गेट थाना पुलिस के एएसआइ सुनील कुमार व मुख्य सिपाही विनोद कुमार की टीम ने पटेल नगर निवासी सुनील को लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन अधिनियम के नियमों की उल्लंघन कर सरेआम कृष्णा धाम के नजदीक अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में काबू किया। आरोपित के कब्जे से 16 बोतल 34 पव्वे देसी शराब व पांच बोतल अंगेजी शराब बरामद की।

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि केयूके थाना पुलिस के एसआइ सुभाष चंद, मुख्य सिपाह संजीव कुमार व सुमन देवी की टीम ने हथीरा निवासी प्रीतम को लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन कर सरेआम हथीरा में अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में काबू किया। आरोपित के कब्जे से 10 बोतल शराब बरामद की।

दूसरे मामले में केयूके थाना पुलिस के एसआइ सुभाष चंद, मुख्य सिपाही संजीव व सुमन देवी की टीम ने गांव हथीरा से सूरजभान को लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन अधिनियम के नियमों की उल्लंघन कर अवैध रूप से शराब बेचते काबू किया। उसके कब्जे से नौ बोतल ठेका शराब देसी बरामद हुई। तीनों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया।

धोखे से प्लॉट बेचने का एक आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, पिहोवा : पिहोवा सदर थाना पुलिस ने धोखे से प्लाट बेचने के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित गोबिद नगर निवासी सुखदेव सिंह को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

डीएसपी यातायात नरेंद्र सिंह ने बताया कि पिहोवा निवासी किरन ने पिहोवा सदर थाना पुलिस में 13 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने 30 अप्रैल 2014 को गोबिद नगर निवासी सुखदेव सिंह छह लाख 80 हजार रुपये में एक प्लॉट खरीदा था। जिस प्लाट पर आरोपित ने पहले से ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गुमथलागढू से 20 लाख रुपये का लोन लिया हुआ था। उसने यह जानते हुए भी उसे यह प्लॉट बेच दिया। जब उसे इस बारे में पता चला तो वह अपने परिवार वालों के साथ आरोपित से पैसे वापस मांगने गए। आरोपित ने उसे व उसको परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत पर पिहोवा सदर थाना पुलिस में मामला दर्ज कर जांच गुमथला गढु पुलिस चौकी प्रभारी एसआइ रिछपाल सिंह को सौंपी। एसआइ रिछपाल, एएसआइ बलजिद्र सिंह व मुख्य सिपाही देवेंद्र सिंह की टीम ने आरोपित सुखदेव सिंह को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया।

chat bot
आपका साथी