प्रत्येक युग में विश्वास की विजय होती : स्वामी ज्ञानानंद

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र श्रीकृष्ण कृपा परिवार द्वारा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सान्निध्य में होली उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 08:07 AM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 08:07 AM (IST)
प्रत्येक युग में विश्वास की विजय होती : स्वामी ज्ञानानंद
प्रत्येक युग में विश्वास की विजय होती : स्वामी ज्ञानानंद

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

श्रीकृष्ण कृपा परिवार द्वारा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सान्निध्य में होली उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री कृष्ण कृपा गोशाला में आयोजित इस होली उत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक लखविद्र सिंह लक्खा, दीक्षा शर्मा, सुनील वत्स, रतन लाल रसिक इत्यादि ने आज बृज में होली रे रसिया, होली खेडणी श्याम दे नाल तथा मैं बरसाने जाणा ए, मैंनू चढ़ग्या राधा रंग इत्यादि भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। होली उत्सव पर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। इस कार्यक्रम में लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी, भाजपा जिला प्रधान धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा नेता धुम्मन सिंह किरमच, हंसराज सिगला, विजय नरूला, सुनील वत्स, महेंद्र सिगला, सतपाल सिगला सहित नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि होलिका दहन अहंकार, अहम और ईष्र्या के दहन का प्रतीक है। इन सबका दहन होने के पश्चात ही मनुष्य पर प्रेम का रंग चढ़ता है। उन्होंने कहा कि अहंकार और विश्वास हर युग में टकराता रहा है। प्रत्येक युग में विश्वास की विजय होती है और अहंकार का नाश होता है। होलिका दहन में भी होलिका के अहंकार का नाश हुआ था। जबकि प्रह्लाद के विश्वास की जीत हुई थी। उन्होंने कहा कि नारायण कहां नहीं हैं, यह विश्वास का प्रतीक है और नारायण कहां है, यह प्रश्र करना अहंकार का प्रतीक है। स्वामी जी ने कहा कि त्योहार हमारी परंपरा और संस्कृति का प्रतीक हैं। कृष्ण कृपा परिवार नई पीढ़ी को उनकी संस्कृति और परम्पराओं की याद दिलाने के लिए समय-समय पर आने वाले त्योहारों में उत्सवों का आयोजन करता है। इस साल मारीशस में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया और आगामी गीता जयंती इंग्लैंड में मनाने के लिए वहां के 10 सांसदों ने मुहिम छेड़ रखी है। बॉक्स

गौ और गीता के प्रति समर्पित है स्वामी ज्ञानानंद का जीवन : अशोक अरोड़ा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने स्वामी ज्ञानानंद की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि स्वामी का जीवन गाय और गीता के प्रति समर्पित है। स्वामी जी का वरदहस्त बहुत लंबे समय तक हम सभी पर बना रहे। वह तो भगवान से यही कामना करते हैं। अरोड़ा ने होली उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं से गाय सेवा और घर-घर गीता का प्रचार करने की अपील की।

chat bot
आपका साथी