नरवाना ब्रांच नहर में नहाने गया कैथल के गांव मोहना का युवक बहा

कुरुक्षेत्र केयूके थाना पुलिस के अंतर्गत गुजरी रही नरवाना ब्रांच नहर में नहाने गया कैथल के गांव मोहना का युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। गोताखोरों की मदद से नहर को खंगाला जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:16 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:16 AM (IST)
नरवाना ब्रांच नहर में नहाने गया कैथल के गांव मोहना का युवक बहा
नरवाना ब्रांच नहर में नहाने गया कैथल के गांव मोहना का युवक बहा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : केयूके थाना पुलिस के अंतर्गत गुजरी रही नरवाना ब्रांच नहर में नहाने गया कैथल के गांव मोहना का युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। गोताखोरों की मदद से नहर को खंगाला जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक युवक का सुराग नहीं लग पाया था। स्वजन नहर पर टकटकी लगाए बैठे हैं। वहीं बुधवार को फिर से नहर में सर्च अभियान चलाया जाएगा।

केयूके थाना पुलिस के एएसआइ नरेश कुमार ने बताया कि सोमवार को कैथल के गांव मोहना निवासी राहुल अपने दोस्तों के साथ कुरुक्षेत्र आया था। कुरुक्षेत्र में वे नए बस अड्डे के समीप एक आइलेटस सेंटर पर गए थे। वहां से वापसी में वह नरवाना ब्रांच नहर में नहाने के लिए चले गए। राहुल की ससुराल भी दयालपुर में है। बताया जा रहा है कि उन्होंने नहर किनारे शराब भी पी थी। पुलिस के मुताबिक शराब पीने के बाद वे चारों दोस्त नहर में नहाने लग गए। इसी दौरान पानी के तेज बहाव के चलते राहुल बह गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, मगर वे सफल नहीं हो पाए। इसकी सूचना स्वजनों व पुलिस को दी गई।

गोताखोरो की मदद से चलाया सर्च अभियान

एएसआइ नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने गोताखोर प्रगट सिंह व केडीबी के गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च अभियान चलाया है, मगर राहुल का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। बुधवार को फिर से नहर में सर्च अभियान चलाया जाएगा। वहीं स्वजन नहर के किरमच हैड व बुटेडा हैड पर पहरा दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी