युवा पीढ़ी देश की नींव होती है : डॉ. मिश्र

मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा कि युवा पीढ़ी किसी भी देश की नींव होती है। जिस तरह से एक इमारत बिना मजबूत नींव या आधार के खड़ी नहीं रह सकती है उसी तरह से कोई भी देश योग्य कुशल एवं समर्पित युवाओं के बिना जीवित या प्रगति नहीं कर सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 08:10 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 08:10 AM (IST)
युवा पीढ़ी देश की नींव होती है : डॉ. मिश्र
युवा पीढ़ी देश की नींव होती है : डॉ. मिश्र

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा कि युवा पीढ़ी किसी भी देश की नींव होती है। जिस तरह से एक इमारत बिना मजबूत नींव या आधार के खड़ी नहीं रह सकती है, उसी तरह से कोई भी देश योग्य, कुशल एवं समर्पित युवाओं के बिना जीवित या प्रगति नहीं कर सकता है। युवा मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र, कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। देश के लगभग सोलह प्रदेशों से आए युवा प्रतिभागियों ने अपने प्रदेश की सांस्कृतिक संपदा को दर्शाते हुए राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय एकता शिविर में सभी प्रदेशों से आए प्रतिभागियों के मध्य एक भारत श्रेष्ठ भारत पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता का निरीक्षण डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने किया। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि जिला बाल कल्याण अधिकारी सर्वजीत सिंह ने कहा कि देश की तमाम बुराईयों को निराकरण युवा पीढ़ी के संकल्प से ही हो सकता है। देश के विकास के लिए युवा पीढ़ी का शिक्षित होना बहुत आवश्यक है। आज पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और बेटो बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान में युवा पीढ़ी ही मुख्य आधार है। नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक कुमारी मीसा ने कहा कि राष्ट्रीय एकता में देश की युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश के समग्र विकास के लिए युवा पीढ़ी को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ना होगा। मातृभूमि सेवा मिशन की ओर से राष्ट्रीय एकता शिविर में सभी लगभग 250 प्रतिभागियों को श्रीमछ्वगवद्गीता की प्रति भेंट की गई। कार्यक्रम को हिसार एवं सिरसा के समन्वयक नरेंद्र सिंह यादव, पंचकूला के समन्वयक प्रदीप कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र की कोषाध्यक्ष कांता बतान भी उपस्थित रहीं।क्ष्

chat bot
आपका साथी