नहर में बह रही थी महिला, पुलिस ने मुस्तैद दिखाते हुए नहर से निकाल बचाई जान

केयूके थाना पुलिस के अंतर्गत डेरा यादव फार्म के समीप से सरस्वती फीडर नहर में बह रही एक महिला को पुलिस को बाहर निकाला। बाहर निकालने पर महिला की सांसें चल रही थी पुलिस ने उसे तुंरत एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 07:03 AM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 07:03 AM (IST)
नहर में बह रही थी महिला, पुलिस ने मुस्तैद दिखाते हुए नहर से निकाल बचाई जान
नहर में बह रही थी महिला, पुलिस ने मुस्तैद दिखाते हुए नहर से निकाल बचाई जान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : केयूके थाना पुलिस के अंतर्गत डेरा यादव फार्म के समीप से सरस्वती फीडर नहर में बह रही एक महिला को पुलिस को बाहर निकाला। बाहर निकालने पर महिला की सांसें चल रही थी, पुलिस ने उसे तुंरत एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला ने अपना नाम पंजाब के तरनतारन के गांव चबहल निवासी सुखराज कौर बताया है। पुलिस महिला के स्वजनों से संपर्क किया गया है। स्वजन जल्द ही कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे।

केयूके थाना पुलिस के अंतर्गत ज्योतिसर पुलिस चौकी के एएसआइ महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डेरा यादव फार्म के समीप सरस्वती फीडर नहर में एक महिला बह रही है। सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी में तैनात सफाई कर्मी रामकुमार की मदद से महिला को नहर से बाहर निकाला गया। नहर से महिला को बाहर निकाला तो उसकी सांसें चल रही थी।

पुलिस अधिकारी ने एंबुलेंस से संपर्क करना चाहा, मगर नंबर ना मिलने के चलते तुरंत मौके पर खड़े एक आटो से महिला को एलएनजेपी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। चिकित्सकों ने महिला का इलाज किया और तीन घंटे के बाद ही होश आ गया। महिला के होश में आने पर अपना नाम पंजाब के जिला तरतारन के गांव चबहल निवासी सुखराज कौर बताया है। एएसआइ महेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के बताए पत्ते पर उसके स्वजनों से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही स्वजन कुरुक्षेत्र पहुंच जाएंगे। महिला अभी एलएनजेपी अस्पताल में ही उपचाराधीन है।

chat bot
आपका साथी