पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, गंभीर

पुलिस थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत कीर्तिनगर में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी को बचाने के लिए आई साली के साथ भी मारपीट की। चाकू लगने से पत्नी घायल हो गई और शोर होने पर पति मौके से फरार हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:35 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:35 PM (IST)
पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, गंभीर
पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, गंभीर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत कीर्तिनगर में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी को बचाने के लिए आई साली के साथ भी मारपीट की। चाकू लगने से पत्नी घायल हो गई और शोर होने पर पति मौके से फरार हो गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस थाना कृष्णा गेट ने घायल पत्नी की शिकायत पर आरोपित पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में जिला करनाल के गांव बोड़श्याम की रीना ने बताया कि उसके पति के साथ उसका विवाद चल रहा है। वह उसे पिछले दिनों से परेशान कर रहा था। वह कीर्तिनगर में अपने बच्चों सहित किराये के मकान में अपनी पति से अलग रहती है। उसकी बहन गांधीनगर निवासी मीना भी मंगलवार को उसके पास आई हुई थी। मंगलवार को करीब 12 बजे उसका पति संदीप उसके घर पर आया और गाली गलौच करने लगा। उसने अपनी पैंट की जेब से चाकू निकाला और उस पर वार दिया। चाकू उसके हाथ और पेट में लगा। जब उसकी बहन मीना उसे बचाने के आई तो उसके पति ने मीना के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद शोर होने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

मीना ने अस्पताल में कराया भर्ती

उसके बाद उसकी बहन मीना और उसके पति ने उसे इलाज के लिए लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। शिकायतकर्ता महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। उसने पति से अलग होने के लिए पहले ही अर्जी लगा रखी है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस ने शिकायत मिलने पर घायल रीना के ब्यान पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी