दरारों को छूकर गुजरता पानी बन सकता बड़े हादसे का कारण

नरवाना ब्रांच नहर में जगह-जगह दरारों को छूकर बह रहा पानी कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इसको देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया हुआ है। जर्जर नहर में क्षमता से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 02:03 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 02:03 AM (IST)
दरारों को छूकर गुजरता पानी बन सकता बड़े हादसे का कारण
दरारों को छूकर गुजरता पानी बन सकता बड़े हादसे का कारण

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : नरवाना ब्रांच नहर में जगह-जगह दरारों को छूकर बह रहा पानी कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इसको देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया हुआ है। जर्जर नहर में क्षमता से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है।

नरवाना ब्रांच नहर में कई जगह पक्की जगह दरारें बनी हुई हैं। बरसात के चलते नहर में पानी अधिक आ रहा है। पंजाब से आने वाले पानी को नहर से अब तक रजवाहों में निकाल दिया जाता था। इससे नहर में पानी का दबाव कम हो जाता था। इस समय रजबाहों में पानी की आवश्यकता ही नहीं है। ऐसे में नहर पानी से लबालब है। यह पानी उन दरारों को छूकर गुजर रहा है, जो इस समय काफी गहरी हो चली हैं। झांसा और शांतिनगर गांव के बीच के नहर के भाग में दरारों को छू कर पानी गुजर रहा है। यह पानी दरारों को काफी गहरा कर रहा है। ऐसे में बड़ा हादसा होने की आशंका प्रबल हो रही है। नहर के भीतरी किनारे हालांकि पक्के हैं, मगर यह मरम्मत न होने से जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। नहर को दोनों ओर मिट्टी की चौड़ी पटरी का सहारा है।

chat bot
आपका साथी