स्टोर पर किया जबरन कब्जा, सामान खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज

पिहोवा शहर थाना पुलिस ने स्टोर पर जबरन कब्जा करने व सामान को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपित ने गोदाम का ताला तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 05:28 AM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 05:28 AM (IST)
स्टोर पर किया जबरन कब्जा, सामान खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज
स्टोर पर किया जबरन कब्जा, सामान खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज

संवाद सहयोगी, पिहोवा : पिहोवा शहर थाना पुलिस ने स्टोर पर जबरन कब्जा करने व सामान को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपित ने गोदाम का ताला तोड़ दिया।

लुधियाना निवासी मुकेश कुमार ने पिहोवा शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसका लुधियाना में नमकीन का व्यवसाय करता है। पिहोवा में पुराने डाकखाने वाली गली में वह 1982 से दुकान चला रहा है। यह दुकान उसने किराये पर ली हुई है। वह अब दुकान को स्टोर के रूप में प्रयोग में ला रहा था। जिसका किराया इसके मालिक महेंद्र सिंह को दे रहा था। उसके स्टोर में 100 किलोग्राम नमकीन, बिस्कुट, स्नेकस, एक काउंटर, दो टेबल, फिटिग, एक एल्युमिनियम का गेट, एक कंप्यूटर कांटा, गल्ला व अन्य सामान लगा हुआ है। कोरोना की वजह से वह स्टोर पर नहीं आ सका, उसके स्टोर पर ताला लगा हुआ था। 19 फरवरी को सुबह उसके रिश्तेदार राजेश पाल दत्ता का पिहोवा से फोन आया कि उसके स्टोर का ताला तोड़कर अशोक खन्ना व उसका बेटा दुकान में बैठा है। उसी दिन सायं वह स्टोर पर पहुंचा तो उसके स्टोर पर अशोक खन्ना व उसका बेटा बैठा मिला। स्टोर से सारा सामान भी गायब था। जब उसने पूछताछ की तो अशोक के बेटे ने बताया कि उन्हें उसके सामान की कोई जानकारी नहीं है। उन्हें स्टोर पर महेंद्र सिंह ने बैठाया है। पिहोवा शहर थाना पुलिस प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि किरायेदार ने स्टोर मालिक पर ताला तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी