दूसरे दिन भी सरकार पर गरजे आढ़ती

इस्माईलाबाद। इस्माईलाबाद आढ़तियों ने अपनी मांगों को लेकर मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर में लगातार दूसरे दिन भी धरना जारी रखा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 07:35 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 07:35 AM (IST)
दूसरे दिन भी सरकार पर गरजे आढ़ती
दूसरे दिन भी सरकार पर गरजे आढ़ती

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : आढ़तियों ने अपनी मांगों को लेकर मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर में लगातार दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। धरने को झांसा और ठोल अनाज मंडी के आढ़तियों ने भी समर्थन दिया।

प्रधान राजेश कंसल ने कहा कि सरकार की नीति व्यापारियों को काम धंधे से वंचित करना और किसानों को भूमिहीन बनाना है। भले ही सरकार आज एमएसपी जारी रहने की दलीलें दे रही है, मगर आने वाले समय में एमएसपी अचानक समाप्त कर दिया जाएगा। किसानों को अपनी फसल कहीं भी बेचने के फरमान सुना दिए जाएंगे। झांसा मंडी के प्रधान ज्ञान चंद और ठोल मंडी के प्रधान रमन बंसल ने भी आढ़तियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर डटे रहने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर बलदेव शर्मा, हेमराज सिगला, रमेश बंसल, रूपेश गांधी, रिकू पपनेजा, सपन बंसल, शीतल, बंटी गुंबर, बलजीत थांदड़ा, राजेश थांदड़ा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी