द मिलेनियम स्कूल कुरुक्षेत्र की तंजिल बनी स्कूल स्टार

द मिलेनियम स्कूल कुरुक्षेत्र के विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हैं। इस बार दसवीं कक्षा की छात्रा तंजिल गर्ग ने स्कूल स्टार्स प्रतियोगिता में भाग लेते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। तंजिल ने इस प्रतियोगिता में पेंटिग विधा में भाग लिया था जिसमें इस छात्रा ने अपनी विशिष्ट प्रतिभा से सबको हतप्रभ कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Dec 2019 07:20 AM (IST) Updated:Fri, 20 Dec 2019 07:20 AM (IST)
द मिलेनियम स्कूल कुरुक्षेत्र की तंजिल बनी स्कूल स्टार
द मिलेनियम स्कूल कुरुक्षेत्र की तंजिल बनी स्कूल स्टार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: द मिलेनियम स्कूल कुरुक्षेत्र के विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हैं। इस बार दसवीं कक्षा की छात्रा तंजिल गर्ग ने स्कूल स्टार्स प्रतियोगिता में भाग लेते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। तंजिल ने इस प्रतियोगिता में पेंटिग विधा में भाग लिया था, जिसमें इस छात्रा ने अपनी विशिष्ट प्रतिभा से सबको हतप्रभ कर दिया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के अनेक विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। स्कूल स्टार्स अपनी तरह का पहला ऐसा प्लेटफॉर्म है जो विद्यार्थियों को नृत्य, पेंटिग, अभिनय, गायन, कैलीग्राफी, फोटोग्राफी जैसी विलक्षण प्रतिभाओं को समाज के सामने प्रस्तुत करने का मौका देता है और इन प्रतिभाओं को निखारने में सहायता करता है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ.अजय कुमार सिंह ने छात्रा को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी