लॉकडाउन पांच में कुछ रियायतों के बाद फिर पटरी पर लौटनी शुरू होगी जिदगी

लॉकडाउन चार पूरा होने पर सोमवार से नई रियायतें मिलने के बाद जिदगी एक बार फिर पटरी पर लौटनी शुरू होगी। सोमवार से स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ जिले से आठ रूटों पर बसों के पहिए फिर से घुमने शुरू हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 08:16 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 06:20 AM (IST)
लॉकडाउन पांच में कुछ रियायतों के बाद फिर पटरी पर लौटनी शुरू होगी जिदगी
लॉकडाउन पांच में कुछ रियायतों के बाद फिर पटरी पर लौटनी शुरू होगी जिदगी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

लॉकडाउन चार पूरा होने पर सोमवार से नई रियायतें मिलने के बाद जिदगी एक बार फिर पटरी पर लौटनी शुरू होगी। सोमवार से स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ जिले से आठ रूटों पर बसों के पहिए फिर से घुमने शुरू हो रहे हैं। इससे लोगों को राहत मिलेगी। बाजारों के खुलने के समय में भी परिवर्तन होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसको लेकर देर सायं तक जिला प्रशासन की ओर से कोई निर्देश जारी नहीं हुए थे। कंटेनमेंट जोन को छोड़ कर बाकी जगह लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। जिससे बाजारों में कामकाज पहले की तरह सुचारू होगा। इसके लिए रेलवे स्टेशन, राज्य परिवहन ने भी तैयारी कर ली है। रेलवे जंक्शन और बस अड्डा परिसर में शारीरिक दूरी की पालना कराने के लिए मार्किंग की गई है। वहीं रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म को रविवार पानी से धोया गया। बस अड्डा पर टिकटों की आफलाइन बिक्री भी शुरू हो रही है।

आठ ट्रेनें चलेंगी अप एंड डाउन

स्टेशन अधीक्षक एसएन गुप्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र जंक्शन पर मुंबई से अमृतसर जाने वाली डीलक्स, अमृतसर की ओर जाने वाली सचखंड और सरयू के साथ करीब आठ ट्रेनों का ठहराव होगा। रोजाना 70 से 80 यात्री रिवर्जेशन करा रहे हैं। स्टेशन पर एक गेट से यात्रियों को दाखिल कराया जाएगा। हर यात्री की थर्मल स्क्रीनिग होगी और उनके हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे। प्लेटफार्म पर आने वाले यात्रियों को शारीरिक दूरी के साथ खड़ा रहने के लिए मार्किंग का काम भी पूरा कर दिया गया है।

आठ रूटों पर बसे रवाना होंगी, ऑफ लाइन भी मिल सकेंगी टिकटें

लॉकडाउन-पांच में बस सेवा में भी छूट मिलने जा रही है। सोमवार से आठ रूटों पर कुरुक्षेत्र डिपो की बसें दौड़ेंगी। कैथल, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, रोहतक, पंचकूला, हिसार और सिरसा रूटों पर बसे रवाना होंगी। इन बसों में जाने के लिए अब लोगों को आनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन टिकटे भी बस अड्डा से जारी की जाएंगी। साथ ही बसों के अंदर और बाहर यात्रियों की सुरक्षा को देखकर शारीरिक दूरी का भी ख्याल रखा जाएगा। एक ही परिवार के सदस्य होने पर ही एकसाथ बैठने की इजाजत होगी नहीं तो तीन वाली सीट पर शारीरिक दूरी के साथ दो और दो वाली सीट पर एक ही यात्री को बैठने की स्वीकृति होगी। पिहोवा व ठोल के रूट पर पहले ही बस चल रही हैं।

chat bot
आपका साथी