कराटे चैंपियनशिप में ग्लोब हेरिटेज स्कूल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में परचम लहराया। नेशनल कराटे फेडरेशन की तरफ से पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 09:41 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 09:41 PM (IST)
कराटे चैंपियनशिप में ग्लोब हेरिटेज स्कूल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम
कराटे चैंपियनशिप में ग्लोब हेरिटेज स्कूल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

फोटो : 1

संवाद सहयोगी, लाडवा : ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में परचम लहराया। नेशनल कराटे फेडरेशन की तरफ से पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता हुई। जिसमें उत्तर भारत के करीब दो हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में प्रदेश की तरफ से भाग लिया और छह स्वर्ण, छह रजत व आठ कांस्य पदकों के साथ कुल 20 पदक जीतकर ओवरआल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

स्कूल के खेलकूद विभाग के अध्यापक संजय कुमार ने बताया कि पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में लेविन, रिजुल, निस्चयजीत, सौभ्या, देव गर्ग, तनवीर ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। अभिनव, केशव, इशांत, अमृतपाल, जगत व मौलिक ने रजत पदक जीता। पार्थ, अक्षिता, वैभव, सिया मेहता, प्राप्ति, अनंत, लक्ष्य व रोहित ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में ओवरआल ट्राफी पर हरियाणा ने कब्जा जमाया जो ग्लोब हेरिटेज के खिलाड़ियों के अधिक पदक होने की वजह से ग्लोब हेरिटेज को प्राप्त हुई। स्कूल में पहुंचने पर विजेताओं का स्वागत किया गया। विजेताओं का स्वागत करने के पश्चात प्रधानाचार्या पूजा कंबोज ने खिलाड़ियों को कहा कि जिन खिलाड़ियों ने इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लिया वे सभी बधाई के पात्र हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करना ही अपने आप में महत्वपूर्ण है और उसमें पदक जीतना सोने पर सुहागा जैसा है। उन्होंने कराटे टीम के प्रशिक्षक को भी बधाई दी और कहा कि इसका श्रेय खिलाड़ियों के अभिभावकों के साथ-साथ प्रशिक्षक को भी जाता है जो बच्चों को इतनी मेहनत कराने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने इस जीत को ग्लोब हेरिटेज फैमिली की जीत बताते हुए कहा कि स्कूल में शैक्षिक अध्यन के साथ बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेलकूद, मानसिक विकास के लिए आर्ट एवं क्राफ्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बच्चों को प्रतिभागिता हमेशा कराई जाती रहेगी।

chat bot
आपका साथी