पाल समाज के लोगों ने मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया याद

कुरुक्षेत्र हरियाणा पाल गडरिया समाज के लोगों ने मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 08:30 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 08:30 AM (IST)
पाल समाज के लोगों ने मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया याद
पाल समाज के लोगों ने मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया याद

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा पाल गडरिया समाज के लोगों ने मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने शारीरिक दूरी का ध्यान में रखते हुए अहिल्याबाई होल्कर की 295वीं जयंती के अवसर पर समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने धूप-दीप जलाकर व पुष्प मालाएं अर्पित की। अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय सलाहकार जीता राम पाल ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अहिल्याबाई होल्कर मालवा प्रांत की महारानी, शिव उपासक, न्यायप्रिय, कुशल शासक, धर्म परयाण वीर योद्धा के नाम से जानी जाती रही है। उनका जन्म महाराष्ट्र के गांव चौड़ी में 31 मई 1725 को पिता मानको जी शिदे व सुशीला बाई के साधारण धनगर मराठा परिवार में हुआ। इस अवसर पर पाल गडरिया समाज धर्मशाला के प्रधान सतपाल, पूर्व प्रधान जय सिंह पाल, उपप्रधान रमेश पाल, इंद्र राज पाल मथाना, रोडवेज यूनियन प्रधान सुरजभान पाल उमरी, सुदेश पाल, संजय पाल, डा. उदय राम पाल, प्रेम चंद पाल, बाबू राम पाल, श्याम सुंदर पाल, राजेंद्र पाल, जसमेर पाल आदि ने देवी अहिल्याबाई होल्कर जी को शत-शत नमन किया।

chat bot
आपका साथी