गुरुद्वारा मंढोखरा साहिब नौवीं पातशाही में मनाया प्रकाशोत्सव

गुरुद्वारा मंढोखरा साहिब नौवीं पातशाही में गुरु नानक देव का 552वां प्रकाश उत्सव रविवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विशाल कीर्तन दरबार लगाया गया और गुरु का लंगर अटूट वरताया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 11:57 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 11:57 PM (IST)
गुरुद्वारा मंढोखरा साहिब नौवीं पातशाही में मनाया प्रकाशोत्सव
गुरुद्वारा मंढोखरा साहिब नौवीं पातशाही में मनाया प्रकाशोत्सव

संवाद सहयोगी, बाबैन : गुरुद्वारा मंढोखरा साहिब नौवीं पातशाही में गुरु नानक देव का 552वां प्रकाश उत्सव रविवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विशाल कीर्तन दरबार लगाया गया और गुरु का लंगर अटूट वरताया गया। वहीं संगत की खुशियों के लिए बाबा सुरेंद्र सिंह ने अरदास की। प्रकाशोत्सव पर बाबा सुरेंद्र सिंह ने जत्थेदार बुटा सिंह, गुरदीप सिंह, बलकार सिंह रावा, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान गुरतेज सिंह सेखों, अवतार सिंह को सिरोपे भेंटकर उनका सम्मान किया।

डेरा गुरुद्वारा मंढोखरा साहिब के बाबा सुरेंद्र सिंह ने सभी को गुरु घर से जुड़ने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गुरु नानक देव जी ने कभी भी हिन्दू-मुस्लिम में फर्क न कर सभी धर्मों में एकता व भाईचारे को बढ़ावा देने का काम किया था। आज हमें भी उन्हीं के दिखाए रास्ते का अनुशरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने संपूर्ण मानव जाति को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया था। उन्होंने संगत से आह्वान किया कि वे गुरु नानक देव जी के द्वारा दिखाए आदर्शों को अपने जीवन में अपनाए और मानवता की रक्षा के लिए कार्य करें। बाबा सुरेंद्र सिंह ने संगतों को गुरु नानक देव जी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने नानक देव के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जत्थेदार बुटा सिंह, गुरदीप सिंह, बलकार सिंह रावा, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान गुरतेज सेखों, हरप्रीत सिंह चीमा, मनप्रीत सिंह चीमा व अवतार सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी