आढ़तियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, धान की आवक हुई तेज

कुरुक्षेत्र । अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर रविवार को भी जिला भर के आढ़ती हड़ताल पर रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 07:10 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 07:10 AM (IST)
आढ़तियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, धान की आवक हुई तेज
आढ़तियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, धान की आवक हुई तेज

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर रविवार को भी जिला भर के आढ़ती हड़ताल पर रहे। आढ़तियों की हड़ताल के चलते अनाज मंडियों में 1509 किस्म की धान की खरीद भी बंद पड़ी है। तीन दिन से हड़ताल होने और अनाज मंडियों में धान की आवक तेज होने पर मंडियां धान से अटने लगी है। आढ़तियों की हड़ताल जल्द वापस नहीं हुई तो मंडियों में घान के ढेर बनने पर किसानों के सामने परेशानी खड़ी हो सकती है।

थानेसर मार्केट कमेटी के सामने हड़ताल पर बैठे आढ़तियों ने अनदेखी के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आढ़ती राजबीर सिंह ने कहा कि सरकार आढ़तियों की समस्याओं को समाधान नहीं कर रही है। समस्याओं का समाधान न होने पर उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। लगातार अनदेखी से मंडियों में पैदा हुए हालातों में कामकाज करना मुश्किल हो रहा है। सरकार आढ़तियों से एक दिन का भी ब्याज वसूल रही है। दूसरी ओर आढ़तियों को आढ़त छह-छह माह बाद दी जा रही है। नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दयाल चंद ने कहा कि सरकार आढ़तियों की सुनवाई को तैयार नहीं है, ऐसे में हड़ताल लंबी चलेगी। सरकार ने अगर जल्द इस ओर ध्यान नहीं दिया तो मंडियों में व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो जाएगा। इस मौके पर मनोज खेड़ी, सुरेश शर्मा, बनी सिंह ढुल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी