गुरुद्वारा साहिब पातशाही नौवीं में गुरमत समागम 26 को

गुरु तेग बहादुर साहिब के 400 साला प्रकाश पर्व को समर्पित और बाबा मक्खन शाह लबाणा की याद में आठवां महान गुरमत समागम कराया जाएगा। ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही नौवीं कुरुक्षेत्र में 26 सितंबर को होने वाले समागम में पंथ की सिरमौर हस्तियां संगत को गुरु इतिहास से जोड़ेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 04:25 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 04:25 PM (IST)
गुरुद्वारा साहिब पातशाही नौवीं में गुरमत समागम 26 को
गुरुद्वारा साहिब पातशाही नौवीं में गुरमत समागम 26 को

फोटो-5

-श्री दरबार साहिब से हजूरी रागी जत्था और प्रसिद्ध कविशरी जत्था करेंगे शिरकत: जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गुरु तेग बहादुर साहिब के 400 साला प्रकाश पर्व को समर्पित और बाबा मक्खन शाह लबाणा की याद में आठवां महान गुरमत समागम कराया जाएगा। ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही नौवीं कुरुक्षेत्र में 26 सितंबर को होने वाले समागम में पंथ की सिरमौर हस्तियां संगत को गुरु इतिहास से जोड़ेंगी।

यह जानकारी एसजीपीसी कार्यकारिणी समिति सदस्य जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना ने दी। उन्होंने बताया कि साचा गुरु लाधो रे दिवस पर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 400 साला प्रकाश पर्व को समर्पित और बाबा मक्खन शाह लबाणा की याद में यह धार्मिक कार्यक्रम किया जाएगा। समागम में दूर-दराज के क्षेत्रों से भारी तादाद में संगत शिरकत करेगी। समागम में सचखंड श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई शौकीन सिंह कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे, जबकि ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी कुरुक्षेत्र के हजूरी रागी भाई मलिदर सिंह का जत्था भी अपनी हाजिरी लगाएंगे। इसके अलावा बीबी दलेर कौर खालसा का ढाडी जत्था संगत को गुरु इतिहास से जोड़ेगा। यही नहीं समागम में गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के हैड ग्रंथी भाई हरपाल सिंह भी संगत से रूबरू होंगे। कार्यक्रम में भाई महल सिंह का प्रसिद्ध कविशरी जत्था भी रूहानी आवाज में अपनी रचनाएं पेश करेंगे।

एसजीपीसी सब आफिस एडिशनल सेक्रेटरी डा. परमजीत सिंह सरोहा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। समागम में सारी व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। समागम के प्रचार-प्रसार का कार्य भी बड़े उत्साह के साथ किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी