ऊंटसाल के खेतों में पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव

गांव ऊंटसाल के खेतों में एक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला है। इसकी सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह के 10 बजे जब खेत मालिक खेतों में घूमने गया तो उसने पेड़ पर एक महिला का शव लटका दिखा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 07:35 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 07:35 AM (IST)
ऊंटसाल के खेतों में पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव
ऊंटसाल के खेतों में पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव

संवाद सहयोगी, पिपली : गांव ऊंटसाल के खेतों में एक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला है। इसकी सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह के 10 बजे जब खेत मालिक खेतों में घूमने गया तो उसने पेड़ पर एक महिला का शव लटका दिखा। किसान ने तुरंत इसकी जानकारी गांव के पूर्व सरपंच सुखविद्र वालिया व पुलिस को दी। इस पर थाना सदर प्रभारी राजपाल महिला पुलिस और एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने खेत मालिक व पूर्व सरपंच से जानकारी ली। इसमें पता चला कि किशोरी यूपी की रहने वाली थी। वह परिवार के साथ ऊंटसाल ईंट भटठे पर मेहनत मजदूरी करती थी। किशोरी के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा पूछताछ करने के बाद मौके पर पहुंची एसएफएल की टीम ने किशोरी के शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए।

थाना सदर प्रभारी राजपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किशोरी के आत्महत्या करने का मामला लगता है। शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के बोर्ड से कराया गया। बोर्ड की रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने इस मामले में 174 की कार्रवाई कर शव स्वजनों को सौंप दिया। किशोरी के माता -पिता की पहले हो चुकी है मौत

बताया जाता है कि किशोरी के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। किशोरी मां बाप की मौत के बाद जालंधर में अपने भाई के साथ रहती थी। जालंधर से कुछ महीने पहले आई किशोरी अपनी बहन व जीजा के साथ ईंट भट्ठे पर मेहनत मजदूरी करती थी। मृतका की बहन का कहना था कि वह सुबह घर से 10 बजे निकल गई थी। उन्होंने सोचा कि शायद कहीं आसपास ही होगी। मृतका की बहन ने बताया कि उसकी बहन थोड़ा गुस्सैल स्वभाव की जरूर थी, लेकिन ये नहीं पता था कि इतना बड़ा कदम उठा लेगी।

chat bot
आपका साथी