छठे सीरो सर्वे में बच्चों पर फोकस

कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब तक का सबसे बड़ा सीरो सर्वे कराने जा रहा है। इसमें पहले के मुताबिक चार गुणा अधिक सैंपल लिए जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार बच्चों को भी इस सर्वे में शामिल किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Aug 2021 08:05 AM (IST) Updated:Thu, 26 Aug 2021 08:05 AM (IST)
छठे सीरो सर्वे में बच्चों पर फोकस
छठे सीरो सर्वे में बच्चों पर फोकस

नंबर गेम

--1720 के लिए जाएंगे सैंपल

- 52 क्लस्टर बनाए जाएंगे

- 36 गांवों से तो शहर में 16 क्षेत्रों से लिए जाएंगे सैंपल

-60 फीसद 18 वर्ष से ऊपर के लोगों पर होगा टेस्ट विनीश गौड़, कुरुक्षेत्र :

कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब तक का सबसे बड़ा सीरो सर्वे कराने जा रहा है। इसमें पहले के मुताबिक चार गुणा अधिक सैंपल लिए जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार बच्चों को भी इस सर्वे में शामिल किया गया है। यानी जो सर्वे पहले सिर्फ व्यस्कों पर किया जा रहा था इस बार बच्चों पर भी होगा। स्वास्थ्य विभाग जिले से 1720 लोगों के सैंपल लेगा, जिनमें से 40 फीसद बच्चों के सैंपल लिए जाएंगे।

आम तौर पर इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च और हरियाणा सरकार 400 सैंपल का ही सीरो सर्वे कराती है। इस बार हरियाणा ने इसमें बच्चों समेत 1720 लोगों पर सर्वे किया जाएगा। इसका बड़ा कारण कोरोना की असली स्थिति को भांपकर पहले से तैयारियां करना है। इनमें से 60 फीसद सैंपल 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए जाएंगे। अब तक इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च और हरियाणा सरकार की ओर से अलग-अलग पांच बार जिले में सीरो सर्वे करा चुका है।

बच्चों को इसलिए किया शामिल

जिले में 52 शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में इस बार सीरो सर्वे होगा। इनमें से 36 गांवों के क्लस्टर बनाए गए हैं और 16 क्लस्टर शहर में बनाए गए हैं। जिले से 1720 सैंपल लिए जाने हैं इनमें से 60 फीसद 18 वर्ष से अधिक उम्र के लिए जाएंगे, जबकि 30 फीसद 12 से 18 आयुवर्ग और दस फीसद छह से 12 आयुवर्ग के बच्चों के सैंपल लिए जाएंगे। इस बार 40 फीसद बच्चों को शामिल किया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कितने फीसद बच्चों में कोरोना से बचाव के लिए एंटीबाडी बन चुकी हैं।

79 फीसद स्वास्थ्य कर्मचारियों में मिल चुकी हैं एंटीबाडी

मई माह में आइसीएमआर की ओर से जिले में 500 लोगों पर सीरो सर्वे किया गया था। इनमें से कुरुक्षेत्र के 79 फीसद स्वास्थ्य कर्मचारियों में कोरोना को हराने की इम्युनिटी मिल चुकी है। जबकि सर्वे में शहर के अलग-अलग 10 क्लस्टरों से लिए गए सैंपलों में से 54 फीसद में एंटी बाडीज मिली थी। लाडवा में 72.5 फीसद लोगों में एंटी बाडीज मिल चुकी हैं।

सर्वे की तैयारी शुरू : डा. रमेश

कोरोना कार्यक्रम प्रभारी डा. रमेश सभ्रवाल और डा. कृष्ण ने बताया कि सीरो सर्वे कराया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। आदेश मिलते ही टीम फील्ड में उतर जाएंगी। इस बार युवाओं पर फोकस किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी