सभा ने सन्निहित सरोवर पर मांस बनाने वाले बूथ संचालक के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

श्रीबाह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने सन्निहित सरोवर पर शुक्रवार रात को मांस बनाने पर बूथ संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 12:44 AM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 12:44 AM (IST)
सभा ने सन्निहित सरोवर पर मांस बनाने वाले बूथ संचालक के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
सभा ने सन्निहित सरोवर पर मांस बनाने वाले बूथ संचालक के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

श्रीबाह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने सन्निहित सरोवर पर शुक्रवार रात को मांस बनाने पर बूथ संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि सभा ने उपायुक्त और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र भेजकर सूचित किया है कि कुरुक्षेत्र में मांस पकाना व बेचना कानूनी रूप से वर्जित है। पवित्र सन्निहित सरोवर तट पर एक बूथ पर मीट बनाने से तीर्थ की गरिमा को ठेस पंहुची है। सन्निहित सरोवर के निकट लक्ष्मी नारायण मंदिर, सूर्या नारायण मंदिर, ध्रुव नारायण मंदिर, कबीर पंथी मदिर, राधाकृष्ण मंदिर व आरती स्थल कई मंदिर स्थित हैं। इनके निकट ही वीटा बूथ चलाने के लिए जगह अलाट की हुई है। बूथ संचालक द्वारा इससे पहले भी इस प्रकार के कृत्य करने की सूचनाएं मिलती रही हैं। इसीलिए इस बूथ को तुरंत हटाया जाए और बूथ संचालक के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इसी के साथ साथ शिरड़ी सेवा संघ के प्रधान डा. विजय शर्मा, सनातन धर्म गोशाला के प्रबंधक डा. सत्यदेव शर्मा, पुजारी सुशील शास्त्री, पुजारी सुनंदन मिश्रा, श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने बूथ में मांस बनाने की कड़ी निदा करते हुए जिला प्रशासन से बूथ संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण ने चेतावनी दी है कि यदि बूथ संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो सभा नगर की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेगी।

chat bot
आपका साथी