प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तेजस रही प्रथम

दयानंद महिला महाविद्यालय में हिदी साहित्य परिषद ने आनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई। इसमें बीए प्रथम वर्ष की तेजस ने पहला बीए द्वितीय वर्ष की सूर्यांशी ने दूसरा स्थान और बीए अंतिम वर्ष की गुनिता ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 05:28 AM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 05:28 AM (IST)
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तेजस रही प्रथम
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तेजस रही प्रथम

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दयानंद महिला महाविद्यालय में हिदी साहित्य परिषद ने आनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई। इसमें बीए प्रथम वर्ष की तेजस ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की सूर्यांशी ने दूसरा स्थान और बीए अंतिम वर्ष की गुनिता ने तीसरा स्थान हासिल किया है। रूमा और काजल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया है।

प्राचार्या डा. विजेश्वरी शर्मा ने बताया कि विश्व मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में हिदी साहित्य पर आधारित आनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुल 40 छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में साहित्योतिहास दर्शन एवं साहित्य की विविध विधाओं-कविता, कहानी, नाटक, निबंध, उपन्यास आदि से संबधित कुल 25 प्रश्न पूछे गए। उन्होंने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिदी हम सभी भारतीयों के भावों की भाषा है। छात्राओं को हिदी पाठ्यक्रम के अध्ययन के अतिरिक्त स्वाध्याय में रूचि लेते हुए हिदी साहित्य-लेखन की भी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कविता, कहानी आदि स्वरचित रचनाओं के माध्यम से अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय देने के लिए भी छात्राओं को प्रेरित किया। हिदी विभागाध्यक्ष डा. मनजीत कौर ने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य भाषा एवं साहित्य के प्रति छात्राओं की रूचि में अभिवृद्धि तथा विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इस तरह की आनलाइन प्रतियोगिताएं काफी लाभदायक रही हैं। छात्राओं ने घर बैठे ही इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस मौके पर हिदी प्राध्यापिकाएं डा. सीमा व डा. आरती अग्रवाल भी मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी