खोखों में तहसील का खेल, छोटे से लेकर बड़े हाथ

तहसील का असल खेल खोखों में चल रहा है। इसमें छोटे से लेकर बड़े हाथ लगे हुए हैं। यह सब लंबे समय से पर्दे के नीचे चल रहा है। तहसील में पोस्टर बम फटने के साथ खोखों में चल रहा रजिस्ट्री का खेल भी खुल गया। खोखों में बैठे कुछ लोग रजिस्ट्री तक लिखने लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 06:27 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 06:27 AM (IST)
खोखों में तहसील का खेल, छोटे से लेकर बड़े हाथ
खोखों में तहसील का खेल, छोटे से लेकर बड़े हाथ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : तहसील का असल खेल खोखों में चल रहा है। इसमें छोटे से लेकर बड़े हाथ लगे हुए हैं। यह सब लंबे समय से पर्दे के नीचे चल रहा है। तहसील में पोस्टर बम फटने के साथ खोखों में चल रहा रजिस्ट्री का खेल भी खुल गया। खोखों में बैठे कुछ लोग रजिस्ट्री तक लिखने लगे हैं। इस खेल की बात खुद अधिकारी भी मान रहे हैं। अधिकारियों की नाक के तले चल रहे खोखों पर कार्रवाई तक नहीं की जा रही है। कुछ जानकारों की माने तो कई सफेदपोशों का हाथ खोखों में बैठे लोगों पर है।

थानेसर तहसील में 20-22 वसीका नवीस रजिस्टर्ड हैं। ये लोग राजस्व विभाग में रजिस्ट्री और अन्य डॉक्यूमेंट लिखते हैं। अब तहसील के नजदीक छह-सात खोखे बना दिए गए हैं। पिछले छह महीने में इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। नवंबर से अब तक नहीं की कार्रवाई

वसीका नवीस एसोसिएशन ने नवंबर महीने में डीसी को ज्ञापन सौंपकर खोखों पर कार्रवाई करने की मांग की थी। 23 नवंबर को एसडीएम व नायब तहसीलदार ने मौका मुआयना किया था। नायब तहसीलदार ने 26 नवंबर को प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट के अनुसार उक्त जमीन सरकारी है। कुछ लोगों ने यहां खोखे बना रखे हैं। खोखों में कई लोग रजिस्ट्री लिख रहे

वसीका नवीस एसोसिएशन कुरुक्षेत्र के प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि तहसील के आसपास कई खोखे रखे गए हैं। इनमें कुछ लोग रजिस्ट्री लिख रहे हैं जबकि वसीका नवीस रजिस्ट्री लिखने के पात्र हैं। उनके पास प्रशासन की स्वीकृति भी है। एसोसिएशन ने पिछले दिनों प्रशासन से खोखों को हटाने की मांग की थी। इसके बाद एसडीएम ने मौका मुआयना किया था। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। प्रशासन को इन पर कार्रवाई करनी चाहिए। तहसील के नजदीक कुछ खोखे रखे हैं। यहां कुछ लोग रजिस्ट्री लिख रहे हैं। एसडीएम की अगुवाई में पिछले दिनों मौका मुआयना किया था। उक्त लोग सरकारी जमीन में बैठे हैं। प्रशासन से इनको हटाने की सिफारिश की है।

- जयवीर रंगा, नायब तहसीलदार, थानेसर तहसील के नजदीक अवैध रूप से खोखे बनाए गए हैं। इनका मौका मुआयना किया गया था। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला लाया गया है।इन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

- अखिल पिलानी, एसडीएम, थानेसर

chat bot
आपका साथी