वुशू प्रतियोगिता के 24 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र के तनिष्क ने जीता सोना

राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के पहले दिन हुए सब जूनियर मुकाबलों में 24 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र के तनिष्क ने पहला स्थान हासिल करते हुए सोना जीता है। इसी तरह करनाल के कमल ने दूसरा और पानीपत के अभी ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Feb 2021 06:02 AM (IST) Updated:Mon, 01 Feb 2021 06:02 AM (IST)
वुशू प्रतियोगिता के 24 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र के तनिष्क ने जीता सोना
वुशू प्रतियोगिता के 24 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र के तनिष्क ने जीता सोना

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के पहले दिन हुए सब जूनियर मुकाबलों में 24 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र के तनिष्क ने पहला स्थान हासिल करते हुए सोना जीता है। इसी तरह करनाल के कमल ने दूसरा और पानीपत के अभी ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

हरियाणा वुशू संघ की ओर से सेक्टर आठ के आंबेडकर भवन आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सुविधा देने के लिए नई-नई योजनाएं लागू कर रही है। ग्रामीण स्तर तक खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर खेल स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने युवा पीढी को नशे से दूर रहते हुए खेलों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।

हरियाणा वुशू संघ के महासचिव संतोष पासवान ने बताया कि इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सब जूनियर, जुनियर, सीनियर भार वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता कृष्ण बजाज, आंबेडकर भवन के प्रबंधक डा. आरबी लांग्यान, जिप सदस्य सुरेंद्र माजरी, डा. अर्जुन पासवान, शिवम पासवान, शुभम धीमान, गौरव मलिक, प्रीति, राहुल, रामेश्वर व मनप्रीत मौजूद रहे। इस तरह रहा परिणाम

पहले दिन हुए सब जूनियर मुकाबलों के 28 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र के विकास पहले व अद्वितीक दूसरे, यमुनानगर के शुभम तीसरे और मानवीक चौथे स्थान पर रहे हैं। इसी तरह 32 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र के अभी पहले व मांशु दूसरे, सोनीपत के यशिक तीसरे और यमुनानगर के यश राणा चौथे स्थान पर रहे।

chat bot
आपका साथी