यात्रा निकालकर लोगों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

एक प्रयास संस्था ने 37वीं पैदल यात्रा देवी मंदिर से लाडवा और सेक्टर में निकाली गई। इसमें लोगों को नशे के खिलाफ जागरूकता किया। स्थानीय लोगों के साथ पुलिसकर्मी भी यात्रा में शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 06:14 AM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 06:14 AM (IST)
यात्रा निकालकर लोगों को नशे के खिलाफ किया जागरूक
यात्रा निकालकर लोगों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : एक प्रयास संस्था ने 37वीं पैदल यात्रा देवी मंदिर से लाडवा और सेक्टर में निकाली गई। इसमें लोगों को नशे के खिलाफ जागरूकता किया। स्थानीय लोगों के साथ पुलिसकर्मी भी यात्रा में शामिल हुए।

संस्था के उप प्रधान कर्मचंद ने कहा कि नशा लगातार फैलता जा रहा है। लोगों की जागरूकता से ही इसको खत्म किया जा सकता है।संस्था लंबे समय से लोगों को जागरूक कर रही है। इसके बाद प्रयास संस्था के कार्यकारी प्रधान एवं हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डा. अशोक कुमार वर्मा ने शाहाबाद खंड की कार्यकारिणी गठित की। उन्होंने बताया कि राजेश सिडाना को प्रयास संस्था शाहाबाद खंड का प्रधान नियुक्त किया।उन्होंने कहा कि नशा बच्चों को सबसे अधिक प्रभावित करता है। बच्चे छोटी उम्र में ही नशे की लत में पड़कर अपना सबकुछ बर्बाद कर देते हैं। उनको सुधारने में बहुत समय लगता है। ऐसे में बड़ों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उनको अपने बच्चों को नशे से दूर रखना चाहिए। परिवार के सदस्यों को आपस में बैठक कर नशे से होने वाले नुकसान को बताकर जागरूक करना चाहिए।बच्चों के आगे आने से समाज में जागरूकता जल्दी आती है। उनको आगे आना होगा। संस्था शहर से लेकर गांवों में जागरूक यात्रा निकाल रही है। इससे समाज में सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। युवा भी संस्था से जुड़ रहे हैं। इस मौके पर राजेश सिडाना, प्रेम सिंह हिगाखेडी, नर नारायण सेवा समिति के पदाधिकारी विनोद अरोड़ा, मुनीश भाटिया, अमित कालड़ा, चौपाल संस्था के गोल्डी जैन, हर्ष शर्मा व राघव गंभीर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी