एसपी ने पदक विजेता उप निरीक्षक कर्ण पाल को किया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिगला ने कहा कि पुलिस अधिकारी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भूमिका निभाकर पदक जीत रहे हैं। यही खिलाड़ी खेलों में पदक जीतकर हरियाणा पुलिस का नाम अन्य राज्यों में भी चमका रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:18 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 05:18 PM (IST)
एसपी ने पदक विजेता उप निरीक्षक कर्ण पाल को किया सम्मानित
एसपी ने पदक विजेता उप निरीक्षक कर्ण पाल को किया सम्मानित

फोटो संख्या : 13 - ड्यूटी के साथ खेलों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे पुलिस अधिकारी जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिगला ने कहा कि पुलिस अधिकारी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भूमिका निभाकर पदक जीत रहे हैं। यही खिलाड़ी खेलों में पदक जीतकर हरियाणा पुलिस का नाम अन्य राज्यों में भी चमका रहे हैं। वह वीरवार को उपनिरीक्षक कर्ण पाल के उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित तीसरी मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटने पर कर्णपाल को सम्मानित करते हुए बोल रही थी। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारी और अधिकारी अनुसंधान और सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रहे हैं, इसके साथ ही वह अपनी दैनिक जिम्मेदारी के साथ-साथ अतिरिक्त गतिविधियों में भाग लेकर पुलिस का नाम रोशन कर रहे हैं।

गौरतलब है कि जिला पुलिस कुरुक्षेत्र के उप निरीक्षक कर्णपाल ने तीसरी मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप से पांच पदक जीतकर लौटे हैं। उप निरीक्षक कर्ण पाल सिंह ने 27 से 30 नवंबर तक वाराणसी में आयोजित इस चैंपियनशिप में अलग-अलग मुकाबलों में दो गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल जीते हैं। इस चैंपियनशिप में कर्ण पाल सिंह ने 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ के मुकाबलों में यह पदक जीते हैं।

पिछले वर्ष दो गोल्ड जीते

कर्णपाल ने बताया कि गत वर्ष भी उसने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलों में दो गोल्ड व तीन सिल्वर मेडल जीते थे। इससे पहले वर्ष 2017 में 31वीं मलेशियन ओपन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी प्रतिभागिता की थी। इसके साथ ही साल 2017-18 में इलाहाबाद में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में दो गोल्ड मेडल जीत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

chat bot
आपका साथी