दिन भर खिली रही धूप, शाम होते ही मौसम ने ली करवट

कुरुक्षेत्र धर्मनगरी में शनिवार को दिन भर धूप खिली रहने के बाद देर शाम के समय आसमान में बादल छा गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 06:44 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 06:44 AM (IST)
दिन भर खिली रही धूप, शाम होते ही मौसम ने ली करवट
दिन भर खिली रही धूप, शाम होते ही मौसम ने ली करवट

- तेज हवाएं चलने के साथ आसमान में छाए काले बादल

- अधिकतम तापमान एक डिग्री तो न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस तक हुआ कम जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी में शनिवार को दिन भर धूप खिली रहने के बाद देर शाम के समय आसमान में बादल छा गए। देर सायं अंधेरा होने के साथ-साथ आसमान को काले बादलों ने घेर लिया और तेज हवाएं चलने लगी। मौसम विभाग की ओर से पहले ही शनिवार को गरज व चमक के साथ बूंदाबांदी का अनुमान जताया गया है। मौसम का मिजाज ठंडा होने पर शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में कमी आने पर लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

12 से 16 जून तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने पहले ही 12 से 16 जून तक मौसम के परिवर्तनशील रहने का अनुमान जता रखा है। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम विशेषज्ञ डा. ममता ने बताया कि 12 और 13 जून को जिला भर में कई जगह हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। गरज व चमक के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके बाद 14 से 16 तक मौसम का मिजाज इसी तरह का रहने का अनुमान है। कृषि विशेषज्ञों ने बदलते मौसम को देखते हुए पहले ही किसानों को 16 जून तक धान की सीधी बिजाई का काम रोकने और फसलों पर खाद व दवाई का छिड़काव करने से परहेज करने की सलाह दी गई है।

chat bot
आपका साथी