छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

यूआइईटी (यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिग एंड टेक्नोलॉजी) में छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Feb 2020 08:30 AM (IST) Updated:Thu, 20 Feb 2020 08:30 AM (IST)
छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : यूआइईटी (यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिग एंड टेक्नोलॉजी) में छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए गए। छात्राओं ने हाथ, गला व बाल पकड़ने और शरीर जकड़ने पर छुड़ाने की बारीकियों को समझा। श्रीकृष्ण मार्शल आ‌र्ट्स संस्थान की ओर से इंस्टीट्यूट में सेल्फ डिफेंस पर प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है।

संस्थान के निदेशक एवं मुख्य प्रशिक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में बचाव की अत्यंत कारगर होना जरूरी है। वे इनको सीखकर न केवल असामाजिक तत्वों से अपनी रक्षा कर सकती हैं बल्कि उन्हें मुंह तोड़ जवाब भी दे सकती हैं। कैंप संयोजक डॉ. उर्मिला ने बताया कि छात्राओं का शारीरिक के साथ मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है । समाज में आज दिनोंदिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। छात्राएं और महिलाएं खुद आगे आकर इनका जवाब दे सकती हैं। उनको इसके लिए किसी के सहारे की जरूरत नहीं पड़ती। यूआइईटी निदेशक डॉ. सीसी त्रिपाठी ने बताया की छात्राओं को अपने साथ होने वाली दु‌र्व्यवहार की घटनाओं को छिपाना नहीं चाहिए और छेड़छाड़ व छींटा कशी की दशा में तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों और पुलिस को सूचना देनी चाहिए। जिससे की असामाजिक तत्वों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जा सके।

chat bot
आपका साथी