प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता कल

लाडवा के बाबा बंसी वाला वृद्धाश्रम में 21 नवंबर को प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता पतंजलि योग समिति एवं भारत विकास परिषद लाडवा संयुक्त रूप से कराएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 06:20 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 06:20 PM (IST)
प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता कल
प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता कल

संस, लाडवा : लाडवा के बाबा बंसी वाला वृद्धाश्रम में 21 नवंबर को प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता पतंजलि योग समिति एवं भारत विकास परिषद लाडवा संयुक्त रूप से कराएगी। जिसमें नौ साल से 50 साल तक के प्रतिभागी भाग ले सकते है। यह जानकारी लाडवा अनाज मंडी में पतंजलि योग समिति के मीडिया प्रभारी बालकिशन मल्होत्रा व जिला योग प्रचारक कमल किशोर आर्य ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह साढ़े आठ बजे रजनीश बंसल करेंगे, जबकि लाडवा न्यू ग्रेन मर्चेट एसोसिएशन के प्रधान अवतार सिंह शेखों विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। प्रतियोगिता का समापन दोपहर बाद होगा और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ प्रतियोगिता संपन्न होगी। जिसमें चैतन्य ग्रुप के एमडी राजीव शर्मा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कार वितरण करेंगे, जबकि सुनील गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। पर्यावरण चेतना जागरूकता रैली निकाली, किसानों को दिलाई फसलों के अवशेष न जलाने की शपथ

संस, लाडवा : गांव खेड़ी दाबदलान व निवारसी में कृषि विभाग लाडवा की तरफ से फसल अवशेष प्रबंधन शिविर व पर्यावरण चेतना जागरूकता रैली का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता कृषि विकास अधिकारी डा. इंद्रपाल ने की। रैली का शुभारंभ खंड कृषि अधिकारी डा. अमित कंबोज ने किया। जिसमें किसानों को पराली में आग न लगाने के लिए प्रेरित किया तथा पराली में आग लगाने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक भी किया। इसके साथ-साथ किसानों को गेहूं की फसल में खरपतवार की रोकथाम के लिए स्प्रे व अन्य तरीकों के बारे में अवगत कराया। शिविर में किसान विक्रम, राम कुमार, सुनील, फकरा राम, शशि कुमार, हंसराज, बनारसी दास, सुरेश, अमित मौजूद थे। मनोहर सरकार की नीतियों से प्रदेश में बढ़ी विकास की रफ्तार : डा. गणेश दत्त

संस, लाडवा : सुशासन विभाग के प्रदेश सदस्य डा. गणेश दत्त ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों व केंद्र सरकार की नीतियों को समय पर लागू करने से विकास की रफ्तार बढ़ी हैं। इससे समाज के हर वर्ग के आर्थिक व सामाजिक जीवन में सुधार आया है। सरकार किसान मजदूर व गरीब तबके के लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ देकर अंत्योदय के सपने को साकार कर रही है। डा. गणेश दत्त लाडवा की अमर मार्केट में दुकानदारों से सरकार की नीतियों को लेकर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने परिवार पहचान पत्र बनाकर उन लोगों की पहचान करने का कार्य शुरू किया जो कि रोजगार की कमी व साधनों की कमी से निम्न स्तर का जीवन जीने पर मजबूर हैं। इस मौके पर राजकुमार बपदा, सुनील खानपुर, गुलशन छलौंदी, सुरेश कुमार, जनकराज, रविद्र मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी