राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज का परिणाम घोषित, कुरुक्षेत्र का कहीं नाम नहीं

हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की आठ विधाओं में से एक में भी कुरुक्षेत्र जिले के विद्यार्थियों का लिस्ट में नाम नहीं आया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 07:08 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 07:08 AM (IST)
राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज का परिणाम घोषित, कुरुक्षेत्र का कहीं नाम नहीं
राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज का परिणाम घोषित, कुरुक्षेत्र का कहीं नाम नहीं

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की आठ विधाओं में से एक में भी कुरुक्षेत्र जिले के विद्यार्थियों का लिस्ट में नाम नहीं आया।

प्रदेशभर के 22 जिलों से छठीं से आठवीं तक के जिला स्तर पर प्रथम आने वाले एक-एक प्रतिभागी ने इसमें हिस्सा लिया था। इसमें 176 प्रतिभागी शामिल हुए थे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समग्र शिक्षा से एपीसी सतबीर कौशिक ने बताया कि परिषद की ओर से राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज का को-आर्डिनेटर सेंटर कुरुक्षेत्र के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाया गया। जहां पर निर्णायक मंडल विद्यार्थियों की प्रतिभा को ऑनलाइन देखा और परिणाम घोषित किए। ये रहे परिणाम

द्विआयामी विजुअल आर्ट में कैथल से लक्ष्मी प्रथम, यमुनानगर से बबली द्वितीय व फरीदाबाद से प्रियंका तृतीय।

विजुअल आर्ट की थ्रीडी में भिवानी से रोहित प्रथम, महेंद्रगढ़ से प्रीति व रेवाड़ी से ऋतु द्वितीय।

शास्त्रीय संगीत में कैथल प्रथम, पानीपत व रेवाड़ी द्वितीय और फतेहाबाद तृतीय।

लोक नृत्य में गुरुग्राम प्रथम व पानीपत द्वितीय।

मिमिक्री में सोनीपत प्रथम, फतेहाबाद द्वितीय व झज्जर तृतीय।

मोनो एक्टिग में फतेहाबाद प्रथम, झज्जर द्वितीय व यमुनानगर तृतीय।

संगीत लोक वाद्ययंत्र में कैथल प्रथम, यमुनानगर द्वितीय व फतेहाबाद तृतीय।

संगीत वाद्य शास्त्रीय में गुरुग्राम प्रथम, फरीदाबाद द्वितीय व झज्जर तृतीय।

chat bot
आपका साथी