खेलमंत्री संदीप सिंह ने हॉकी खिलाड़ियों को बांटे टैक सूट

खेलमंत्री संदीप सिंह और बैडमिटन की स्पद्धा में ओलंपिक खेलों में भाग ले चुके मंजू शाह कंवर ने शनिवार को मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में फ्लि‌र्क्स ब्रदर्स अकादमी के दो सौ से अधिक खिलाड़ियों को ट्रैक सूट बांटे। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए सफलता के लिए निरंतर कड़ी मेहनत करने की बात कही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 05:19 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 05:19 AM (IST)
खेलमंत्री संदीप सिंह ने हॉकी खिलाड़ियों को बांटे टैक सूट
खेलमंत्री संदीप सिंह ने हॉकी खिलाड़ियों को बांटे टैक सूट

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : प्रदेश के खेलमंत्री संदीप सिंह और बैडमिटन की स्पद्धा में ओलंपिक खेलों में भाग ले चुके मंजू शाह कंवर ने शनिवार को मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में फ्लि‌र्क्स ब्रदर्स अकादमी के दो सौ से अधिक खिलाड़ियों को ट्रैक सूट बांटे। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए सफलता के लिए निरंतर कड़ी मेहनत करने की बात कही।

खेलमंत्री संदीप सिंह ने खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार की नई खेल नीतियों के बारे में बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने खेल और खिलाड़ियों की तरक्की के लिए कई योजनाओं को लागू किया है। ग्राम स्तर तक खिलाड़ियों के पास सुविधाएं पहुंचने पर खेलों को बढ़ावा मिल रहा है। ओलंपिक में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को सरकार ने 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इससे खिलाड़ी बेहतर तरीके से अपने खेलों की तैयारी कर पा रहे हैं। बैडमिटन ओलंपियन रही मंजू शाह कंवर ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों का सौभाग्य है कि आज पूरी दुनिया में ड्रेग फ्लिकर के नाम से पहचाने जाने वाले ओलंपियन संदीप सिंह प्रदेश के खेल मंत्री हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल मंत्री संदीप सिंह की तरह खेलकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। अब गावों में खेल स्टेडियम खोले जा रहे हैं। खेल विभाग की ओर से ग्रामीण स्तर पर खेल नर्सरियां बनाई गई हैं। इन नर्सरियों में नई पीढ़ी के खेल को तराशा जा रहा है। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट विक्रमजीत सिंह, अजय कंवर, हॉकी प्रशिक्षक मीनाक्षी व हरजिद्र कौर मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी