एसपी ने किया पुलिस वाहनों का निरीक्षण

जिले में यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जिले को यातायात के हिसाब से तीन जोनों में बांटा गया है। ईस्ट वेस्ट व सेंट्रल जोन में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को प्रभारी लगा कर उनके अधीन 25 चीता राइडर व नौ जोनल अफसर नियुक्त किए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 05:59 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 05:59 AM (IST)
एसपी ने किया पुलिस वाहनों का निरीक्षण
एसपी ने किया पुलिस वाहनों का निरीक्षण

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिले में यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जिले को यातायात के हिसाब से तीन जोनों में बांटा गया है। ईस्ट, वेस्ट व सेंट्रल जोन में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को प्रभारी लगा कर उनके अधीन 25 चीता राइडर व नौ जोनल अफसर नियुक्त किए गए हैं। जो दिन रात लोगों की सुविधा के लिए तैनात हैं। जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार भी आया है। पुलिस की कार्य प्रणाली में और अधिक सुधार लाने के लिए एसपी ने शनिवार को जिले के सभी पुलिस वाहनों का पुलिस लाइन में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी वाहन चालकों तथा मोटर व्हीकल अधिकारी को निर्देश दिए कि पुलिस का कोई भी वाहन खस्ता हालात में नहीं रहना चाहिए। सभी वाहन ठीक हालात में रहें। पुलिस के जवानों की अच्छी वर्दी तथा अच्छे वाहनों को देखकर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर दबाव बनाता है। पुलिस हमेशा चुस्त-दुरुस्त दिखाई दे। इससे आम नागरिकों में पुलिस के प्रति सद्भाव बनेगा। एसपी ने कहा कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करे। महिलाओं की सुरक्षा में जरा सी लापरवाही भी बर्दाश्त नहीं होगी। 1091 पर आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। वहीं महिला महाविद्यालय व सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस दिन भर तैनात रहे, कहीं भी महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस न करे। इसके लिए महिला महाविद्यालय व स्कूलों के पास लगातार गश्त करने के साथ ही मनचलों पर नकेल कसी जाए।

chat bot
आपका साथी