धोखे से रजिस्ट्री कराने के मामले में आरोपित दामाद गिरफ्तार

शहर थाना पुलिस ने धोखे से रजिस्ट्री कराने के आरोपित दामाद को गिरफ्तार किया है। आरोपित सेक्टर चार निवासी कृष्ण कुमार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 05:58 AM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 05:58 AM (IST)
धोखे से रजिस्ट्री कराने के मामले में आरोपित दामाद गिरफ्तार
धोखे से रजिस्ट्री कराने के मामले में आरोपित दामाद गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शहर थाना पुलिस ने धोखे से रजिस्ट्री कराने के आरोपित दामाद को गिरफ्तार किया है। आरोपित सेक्टर चार निवासी कृष्ण कुमार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि डीसी कार्यालय से प्राप्त हुई एक शिकायत में कृष्णा नगर गामडी निवासी अंगूरी देवी ने बताया था कि उसका दर्राकलां माडल टाउन में एक प्लाट था। जिसकी रजिस्ट्री उसने 10 फरवरी को अपने छोटे लड़के राजकुमार के नाम खून के रिश्ते में ट्रांसफर की थी। 17 फरवरी को जब वह रजिस्ट्री लेने के लिए गए तो उनका तहसील रिकार्ड से पता चला कि इस प्लाट की पांच फरवरी से पहले ही रजिस्ट्री यमुनानगर के गांव मगरपुर निवासी कृष्ण कुमार के नाम पर है। कृष्ण कुमार रिश्ते में उसका दामाद है। जिसने धोखे से उसके कागजात लेकर उसकी जगह किसी अन्य महिला को खड़ी करके मोर राम व माला राम नंबरदार से शिनाख्त करवा कर उसके प्लाट की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। जिसकी शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज पर धोखाधड़ी से रजिस्ट्री कराने का मामला दर्ज करके जांच एएसआइ गुलजार सिंह को सौंपी। एएसआइ गुलजार सिंह की टीम ने सेक्टर चार में रह रहे आरोपित कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी