सांसद निवास पर पहुंचे किसानों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों ने शनिवार को कृषि कानूनों के विरोध में कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी के निवास पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Oct 2020 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 11 Oct 2020 07:30 AM (IST)
सांसद निवास पर पहुंचे किसानों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
सांसद निवास पर पहुंचे किसानों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों ने शनिवार को कृषि कानूनों के विरोध में कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी के निवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। इसस पहले प्रदर्शनकारी थानेसर की नई अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय पर पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों को संबोधित करते हुए कामरेड महेंद्र सिंह कैथल और कामरेड जरनैल सिंह यमुनानगर ने कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर किसानों पर कृषि कानून थोप रही है। वह इन कानूनों का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शांतिपूर्वक पिपली पहुंच रहे किसानों पर लाठीचार्ज कर अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दिया है। इन कृषि कानूनों को लेकर वह कृषि मंत्री से खुली बहस के लिए तैयार हैं। सांसद को चाहिए कि वह केंद्र सरकार को इन कृषि कानूनों को वापस लेने की का प्रस्ताव भेजे। अन्नदाता किसान यूनियन के नेता कामरेड गुरमख सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार कोरोना की आड़ में नए कृषि कानून लागू कर किसानों को बर्बाद करने को उजाड़ने का काम कर रही है। इससे मंडी व्यवस्था ठप्प हो जाएगी। जिला प्रधान राजबीर सिंह ने कहा कि इन कृषि कानूनों से भविष्य में कृषि उत्पादों की कालाबाजारी बढ़ेगी व किसानों से लूट होगी। इस मौके पर सचिव प्रताप सिंह, सुखदेव सिंह, प्रगट सिंह, अमरीक सिंह, अजीत सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी