छठी पातशाही गुरुद्वारा प्रबंधन ने श्रीराम मंदिर के लिए निधि समर्पण किया

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत कुरुक्षेत्र छठी पातशाही गुरुद्वारा में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने निधि समर्पण किया। अभियान समिति के सदस्यों ने प्रांत अभियान प्रमुख राकेश त्यागी व प्रांत प्रचार प्रमुख मंजुल पालीवाल की अगुवाई में गुरुद्वारे में माथा टेका।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 05:49 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 05:49 AM (IST)
छठी पातशाही गुरुद्वारा प्रबंधन ने श्रीराम मंदिर के लिए निधि समर्पण किया
छठी पातशाही गुरुद्वारा प्रबंधन ने श्रीराम मंदिर के लिए निधि समर्पण किया

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत कुरुक्षेत्र छठी पातशाही गुरुद्वारा में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने निधि समर्पण किया। अभियान समिति के सदस्यों ने प्रांत अभियान प्रमुख राकेश त्यागी व प्रांत प्रचार प्रमुख मंजुल पालीवाल की अगुवाई में गुरुद्वारे में माथा टेका।

शिरोमणि अकाली दल के प्रदेश प्रवक्ता कमलजीत सिंह अजराना, जिलाध्यक्ष तेजेंदर सिंह मक्कड़ व पाठी तेजपाल ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण की राशि अपने निजी कोष से दी। सरदार कंवलजीत सिंह अजराणा ने कहा कि भगवान राम सबके हैं। यह पूरे समाज का अभियान है। श्रीराम मंदिर के लिए सिख समाज अधिक से अधिक समर्पण करेगा।

प्रांत प्रमुख राकेश त्यागी ने कहा कि अयोध्या को मुक्त कराने के लिए गुरु गोबिद सिंह महाराज दो बार सेना लेकर अयोध्या गए। राम सबको जोड़ते हैं उत्तर से दक्षिण व पूर्व से पश्चिम तक पूरे राष्ट्र को जोड़ने वाली शक्ति राम ही हैं। समय- समय पर महापुरुषों ने राम की महत्ता को जाना व समझा एवम देश को एक सूत्र में पिरोया है। त्रेता युग राम ने सबको गले लगाकर समाज को समरस बनाया। इस अवसर पर जिला अभियान प्रमुख प्रेम नारायण अवस्थी, जिला हिसाब प्रमुख अजय गुप्ता व जिला प्रचार प्रमुख राजेश अरोड़ा मौजूद रहे। पिहोवा में चलाया अभियान

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा की अगुवाई में पिहोवा में निधि समर्पण अभियान चलाया गया। शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने इसमें अपना सहयोग दिया।मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनना देश के लिए गर्व का विषय है। देश का हर व्यक्ति इसके लिए उत्सुक है। लोग मंदिर बनाने के लिए आगे आ रहे हैं।जिले में लगातार निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी