श्रीराम के राज्याभिषेक से खुशी से झूमे लोग

जय श्रीशारदा रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से शुक्रवार रात राम-रावण युद्ध रावण वध व श्रीराम राज्याभिषेक का मंचन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 10:59 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 10:59 PM (IST)
श्रीराम के राज्याभिषेक से खुशी से झूमे लोग
श्रीराम के राज्याभिषेक से खुशी से झूमे लोग

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जय श्रीशारदा रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से शुक्रवार रात राम-रावण युद्ध, रावण वध व श्रीराम राज्याभिषेक का मंचन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पार्षद विमला गाबा व भाजपा नेता विजय गाबा ने बतौर मुख्यातिथि श्रीराम का राजतिलक किया। इस मौके पर हिमांशु अरोड़ा, डा. सुरेंद्र मेहता, राम स्वरूप चोपड़ा, जुगल किशोर, लवकेश मेहता, नितिन गोयल, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सैनी, पीएन गौतम, चिराग गाबा और ललित मैहता विशिष्ट अतिथि रहे।

मुख्यातिथि पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि भगवान राम जैसा आदर्श चरित्र का दुनिया में कहीं कोई उल्लेख नहीं मिलता। रामायण के प्रत्येक पात्र से हमें कोई न कोई अच्छी सीख जरूर मिलती है। माता-पिता का पुत्र से, छोटे भाई का बड़े के प्रति, मित्रता का परस्पर व्यवहार और यहां तक कि शत्रु के प्रति भी नीति के अनुसार व्यवहार रामायण ने ही सिखाया है।

रामायण की शिक्षाओं पर चलने की जरूरत

भाजपा नेता विजय गाबा ने कहा कि आज बदलते युग में हमें रामायण की शिक्षाओं पर चलने की जरूरत है। प्रधान सतीश शर्मा व अन्य सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत करके स्मृति चिह्न प्रदान किया। रामलीला के सभी कलाकारों, पदाधिकारियों व सहयोगियों को सम्मानित किया गया। श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद आतिशबाजी करके दर्शकों को मिठाई बांटी गई। सभी दर्शकों ने जय श्रीराम का पवित्र उद्घोष किया।

सुमित गर्ग ने किया था राम का रोल

रामलीला के कलाकारों में सुमित गर्ग ने राम, शिव भटनागर ने लक्ष्मण, प्रिस ने सीता, पितांबर शर्मा ने हनुमान, संजीव कौशिक ने रावण, चीनी भाई सुग्रीव और मुकेश सिसौदिया ने विभीषण का अभिनय किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर प्रधान सतीश शर्मा, उपप्रधान सोहन लाल काकयान, महाप्रबंधक संजीव शर्मा पांडेय, महासचिव नरेश चौधरी, सचिव यशपाल सैनी, सहसचिव अजय ठाकुर, निदेशक दर्शन लाल सैनी, भूषण कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी