शाहाबाद की मारकंडा नदी में आया उफान

वीरवार को सुबह मारकंडा नदी में उफान आ गया। नदी में करीब 8337 क्यूसिक पानी है। इससे मारकंडा नदी में लगी फसलों व आसपास के इलाके को भारी फायदा होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:48 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:48 AM (IST)
शाहाबाद की मारकंडा नदी में आया उफान
शाहाबाद की मारकंडा नदी में आया उफान

-8337 क्यूसेक पानी नदी में बह रहा : फसलों को होगा फायदा

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : वीरवार को सुबह मारकंडा नदी में उफान आ गया। नदी में करीब 8,337 क्यूसिक पानी है। इससे मारकंडा नदी में लगी फसलों व आसपास के इलाके को भारी फायदा होगा। गेज रीडर रोशन लाल ने बताया कि वीरवार की सुबह लगभग 8,337 क्यूसेक पानी मारकंडा नदी में पहुंचा है। उन्होंने बताया कि वर्षा ऋतु चल रही है और अब कभी भी मारकंडा नदी में बरसाती पानी बढ़ सकता है।

उल्लेखनीय है कि मारकंडा नदी में पानी बहने से खेतों को भी पानी मिलता है। इसके साथ-साथ किसानों ने धान की फसल लगाई हुई है। इन किसानों को भी मारकंडा नदी में पानी आने का इंतजार रहता है। पहाड़ों में बारिश तेज होने पर मारकंडा नदी में पानी का स्तर बढ़ जाता है। इससे फसलों व आस पास की रिहायशी कालोनियों में पानी घुसने का डर बना रहता है।

कोरोना के दो केस आए, दो को किया डिस्चार्ज

जासं कुरुक्षेत्र : जिले में कोरोना के दो नए केस मिले हैं। वहीं दो मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब 15 एक्टिव केस रहे हैं।

जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने बताया कि जिले में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन के 1947 सैंपल लिए गए हैं। इनमें आरटीपीसीआर के 1688 व रेपिड एंटिजन के 259 सैंपल हैं। वीरवार को दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है और दो मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 22100 पाजिटिव केस जिले में सामने आ चुके हैं और इनमें 21729 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। जबकि कोरोना पाजिटिव 356 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब कोरोना वायरस के 15 एक्टिव केस हैं। इसमें छह लोग घरों में आइसोलेट हैं और नौ मरीजों अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। जिले का रिकवरी रेट 98.32 सैंपल पाजिटिव रेट घटकर 4.98 पर आ गया है।

chat bot
आपका साथी