आधुनिक भारत के निर्माता थे महर्षि दयानंद : रामचंद्र

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिड एंड ऑनर्स स्टडीज के संस्कृत विभाग में मंगलवार को नवजागरण के पुरोधा एवं आधुनिक भारत के निर्माता महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई। विभागाध्यक्ष डॉ. रामचंद्र ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती का भारत की स्वतंत्रता में मूल्यवान योगदान है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 07:55 AM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 07:55 AM (IST)
आधुनिक भारत के निर्माता थे महर्षि दयानंद : रामचंद्र
आधुनिक भारत के निर्माता थे महर्षि दयानंद : रामचंद्र

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिड एंड ऑनर्स स्टडीज के संस्कृत विभाग में मंगलवार को नवजागरण के पुरोधा एवं आधुनिक भारत के निर्माता महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई। विभागाध्यक्ष डॉ. रामचंद्र ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती का भारत की स्वतंत्रता में मूल्यवान योगदान है। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की और भारत के प्राचीन गौरव को विश्व के सामने रखा। महर्षि दयानंद बाल विवाह, छूआछूत एवं अन्य अंधविश्वासों के कट्टर विरोधी थे। वह आधुनिक भारत में शिक्षा की नई क्रांति के सृजनकर्ता थे। उन्होंने छात्रों से विशेष आग्रह किया की जीवन में विशिष्ट उन्नति के लिए महापुरुषों की जीवनी का अध्ययन अवश्य करना चाहिए, इससे प्रेरणा मिलती है और संकटों से जूझने की शक्ति प्राप्त होती है।

chat bot
आपका साथी