साफ्टबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सात बच्चों का चयन

प्रदेश स्तरीय साफ्टबाल प्रतियोगिता में दीप स्कूल टाटका के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के प्रबंधक कुलदीप सैनी ने बताया कि रोहतक में हुई प्रतियोगिता में सात बच्चों का नेशनल स्तर पर ओड़िशा के लिए चयन हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 11:57 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 11:57 PM (IST)
साफ्टबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सात बच्चों का चयन
साफ्टबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सात बच्चों का चयन

संवाद सूत्र, बाबैन : प्रदेश स्तरीय साफ्टबाल प्रतियोगिता में दीप स्कूल टाटका के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के प्रबंधक कुलदीप सैनी ने बताया कि रोहतक में हुई प्रतियोगिता में सात बच्चों का नेशनल स्तर पर ओड़िशा के लिए चयन हुआ है। साफ्टबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 19 सितंबर को ओड़िशा में होगी। चयनित खिलाड़ियों देवांश, कनिष्का, खुशी, अर्चना, अहाना, श्रीराम व अर्नव शामिल हैं। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में चयन हुआ है। स्कूल में बच्चों को खेलों में भी लाया जा रहा है। वे राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं।

पेयजल समस्या का समाधान कराने पर विधायक का जताया आभार

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद लाडवा रोड स्थित सिद्धार्थ कालोनी में पेयजल की समस्या का समाधान करने पर कालोनीवासियों ने शुगरफेड चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला का आभार जताया है।

सिद्धार्थ कालोनी के प्रधान सुरजीत सिंह जुनेजा, सचिव सुकीर्ति सागर, हरप्रीत सिंह, सुखबीर सिंह, विरेंद्र बजाज, केएल पाहवा व रविकांत गोयल ने कहा कि कालोनी में पिछले कई माह से पेयजल की समस्या चल रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए विधायक के सामने गुहार लगाई थी। विधायक कालोनी में नया ट्यूबवेल लगवा दिया है। इससे कालोनीवासियों की मूलभूत समस्या का हल हो गया है और पेयजल सप्लाई की दिक्कत नहीं रही। शुगरफेड चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला ने कहा कि ग्रामीण और शहरी हर क्षेत्र में समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान किया जा रहा है। इस अवसर पर जगबीर मोहड़ी, राजू त्यौड़ी, गुरमीत सिंह, रमेश कश्यप, सुरेन्द्र पाल सिंह लाली, राजू आनंद, हैप्पी आनंद व विष्णु कपूर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी