सीनियर चालक अब यार्ड मास्टर के पद पर होंगे पदोन्नत

कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो व सब-डिपो में कार्यरत सीनियर चालक अब यार्ड मास्टर के पद पर पदोन्नत हो सकेंगे। इसको लेकर परिवहन विभाग को वित्त विभाग (एफडी) से मंजूरी मिल गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 06:51 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 06:51 AM (IST)
सीनियर चालक अब यार्ड मास्टर के पद पर होंगे पदोन्नत
सीनियर चालक अब यार्ड मास्टर के पद पर होंगे पदोन्नत

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : रोडवेज डिपो व सब-डिपो में कार्यरत सीनियर चालक अब यार्ड मास्टर के पद पर पदोन्नत हो सकेंगे। इसको लेकर परिवहन विभाग को वित्त विभाग (एफडी) से मंजूरी मिल गई है। इससे सीधे तौर पर लंबे समय से रोडवेज डिपो में चालक के पद पर कार्यरत है। उन्हें फायदा मिलेगा। हरियाणा रोडवेज चालक संघ व आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सहित डिपो की अन्य सभी यूनियनों ने एफडी, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा व डीजी वीरेंद्र दहिया का आभार व्यक्त किया।

आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के जिला सचिव रणजीत करोडा ने बताया कि वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद परिवहन विभाग में कार्यरत चालकों का भी पदोन्नति का रास्ता खुल गया है। जिसका वे उनका आभार व्यक्त करते है। लेकिन सरकार को परिचालकों की तर्ज पर चालकों को भी विभिन्न पदों पर उन्नति देनी चाहिए। वित्त विभाग की ओर से मिली मंजूरी में प्रदेशभर के लगभग 82 चालकों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि रोडवेज का प्रत्येक चालक बस की छोटी से लेकर बड़ी तक जानकारी रखता है। इसलिए यार्ड मास्टर के अलावा चालकों को हेड मैकेनिक के पोस्ट पर भी पदोन्नति देनी चाहिए। जिससे काफी चालकों और डिपो को फायदा मिलेगा। यूनियन की ओर से वे परिवहन विभाग व सरकार से मांग करते है कि चालकों को सिर्फ यार्ड मास्टर पर पदोन्नत तक ही सीमित ना रखा जाए। चालकों को परिचालकों की तर्ज पर अन्य पदों पर भी पदोन्नत किया जाए।

यार्ड मास्टर का कार्य

डिपो कर्मशाला से निकलने वाली और अंदर आने वाली प्रत्येक गाड़ी की देखरेख यार्ड मास्टर के जिम्मे होती है। यार्ड मास्टर की ही देखरेख में पूरी कर्मशाला होती है। अभी हाल ही में जिला कुरुक्षेत्र में एक ही यार्ड मास्टर है।

chat bot
आपका साथी