जाल के सहारे कर्मचारियों को दी जाएगी सुरक्षा

जनसूई हेड के पास नहरों पर बनाए जा रहे विशालकाय लोहे के पुल के कर्मचारियों को अब जाल के सहारे सुरक्षा दी जाएगी। पुल पर कर्मचारी बड़े खतरे के बीच काम कर रहे हैं। नीचे नहर में बहते पानी को लेकर कर्मचारी काम करने से पीछे हट रहे थे। इससे निपटने के लिए अब जाल लगाये जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 05:04 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 05:04 AM (IST)
जाल के सहारे कर्मचारियों को दी जाएगी सुरक्षा
जाल के सहारे कर्मचारियों को दी जाएगी सुरक्षा

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : जनसूई हेड के पास नहरों पर बनाए जा रहे विशालकाय लोहे के पुल के कर्मचारियों को अब जाल के सहारे सुरक्षा दी जाएगी। पुल पर कर्मचारी बड़े खतरे के बीच काम कर रहे हैं। नीचे नहर में बहते पानी को लेकर कर्मचारी काम करने से पीछे हट रहे थे। इससे निपटने के लिए अब जाल लगाये जा रहे हैं।

अंबाला हिसार हाइवे को फोरलेन बनाया गया है। इस हाइवे के अभी करीब तीस काम बाकी हैं। इनमें मुख्य कार्य जनसूई हेड के पास बनाया जा रहा विशालकाय लोहे का पुल है। यह पुल लाखों की कीमत का है जिसे एक कंपनी में तैयार कर अलग अलग भाग में मौके पर लाया गया है। अब इसकी एसवाईएल और नरवाना ब्रांच नहर के ऊपर मशीनों व मजदूरों की मदद से फि¨टग की जा रही है। पुल पर काम करते समय दोनों ओर गिरने का खतरा मंडरा रहा था। ऐसे में अब पुल के साथ जाल लगाये जा रहे हैं। जाल से कुछ आगे नहर में रस्से भी बांधे गए हैं। इसके साथ ही लाइफ जैकेट इस्तेमाल किए जा रहे हैं। पुल पर काम करने वालों का कहना है कि नीचे बहती नहरों से हर समय खतरा रहता है। जिस कर्मचारी को तैरना नहीं आता है उसे अधिक भय रहता है। मौके पर मौजूद ज्ञानेंद्र ने बताया कि काम करते समय नहरों के दोनों ओर अलग से सुरक्षा कर्मचारी तैनात रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुलों को तैयार करने में दो माह का समय लगेगा। फि¨टग का काम इसी महीन निपट जाएगा। उन्होंने बताया कि यह इलाके में पहला विशालकाय पुल होगा। इसे फोरलेन बनाया जाएगा। इस पर रात के समय रोशनी का प्रबंध रहेगा।

chat bot
आपका साथी