मकान में घुसकर चोरी करने का दूसरा आरोपित गिरफ्तार

शहर थाना पुलिस ने मकान में घुसकर कर चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 05:20 AM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 05:20 AM (IST)
मकान में घुसकर चोरी करने का दूसरा आरोपित गिरफ्तार
मकान में घुसकर चोरी करने का दूसरा आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शहर थाना पुलिस ने मकान में घुसकर कर चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता रोशनलाल ने बताया कि पिपली की शंकर कालोनी निवासी कंवल सिंह ने 10 मार्च को शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह सुशील कुमार के पास ड्राइवर की नौकरी करता है। सुशील कुमार के मकान में काम चल रहा था। वह रात को मकान की निगरानी पर था। रात के समय उसे आवाज सुनाई दी तो उसने देखा कि एक युवक मकान में घुसा हुआ था। जिसको उसने मौके पर ही पकड़ लिया। इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी। शहर थान पुलिस के मुख्य सिपाही विजय कुमार, एएसआइ नरेश कुमार व एसपीओ सुनील कुमार की टीम ने आरोपित गांव रतगल निवासी राहुल को काबू किया। पुलिस पूछताछ पर बताया कि वह चोरी करने की नियत से मकान में घुसा था। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने यह वारदात अपने एक अन्य साथ रतगल निवासी मनोज नेगी उर्फ नेपाली के साथ की थी। आरोपित राहुल को अदालत में पेश किया। शहर थाना पुलिस के मुख्य सिपाही विजय कुमार, शिवकुमार व एसपीओ सुनील कुमार की टीम ने आरोपित राहुल की पहचान पर मामले के दूसरे आरोपित रतगल निवासी मनोज नेगी उर्फ नेपाली को काबू किया।

chat bot
आपका साथी