सर्व समाज कल्याण सेवा समिति ने लगाया 149वां रक्तदान शिविर

कुरुक्षेत्र सर्व समाज कल्याण सेवा समिति ने लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में 149वां रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 11 लोगों ने रक्तदान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:59 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:59 AM (IST)
सर्व समाज कल्याण सेवा समिति ने लगाया 149वां रक्तदान शिविर
सर्व समाज कल्याण सेवा समिति ने लगाया 149वां रक्तदान शिविर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सर्व समाज कल्याण सेवा समिति ने लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में 149वां रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 11 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में सेवानिवृत्त मुख्य तकनीकी अधिकारी नरेश सैनी मुख्यातिथि रहे।

नरेश सैनी ने कहा कि अकसर लोग रक्त देने से डरते या संकोच करते हैं, जबकि यह आपके लिए ही फायदेमंद है। इससे आपके शरीर में नया खून बनता है और आप पहले से ज्यादा चुस्त-दुरुस्त बनते हैं। इसके अलावा आपके खून देने से किसी जरूरतमंद की जान बच सकती है। 18 से 60 वर्ष की आयु तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति अपना रक्तदान कर सकता है। रक्त किसी की जिदगी बचाने में महत्वपूर्ण है। हर स्वस्थ व्यक्ति को कम से कम 3 माह के अंतराल में एक बार रक्तदान जरूरी करना चाहिए। सभी रक्तदाताओं को मुख्यातिथि नरेश सैनी व समिति प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला समन्वयक अविनाश कौर, मीडिया प्रभारी तरुण कुमार, अंकुश, नरेंद्र, राम रतन, विशाल, मनोज, लाभ सिंह, अमरीश बंसल, सागर, मुकेश, अखिल कुमार व शुभम ने मौजूद रहे।

मास्क व सैनिटाइजर बांटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर लोगों को सैनिटाइजर और मास्क बांटे। कांग्रेस नेता प्रेम हिगाखेड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल रोड पर लोगों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस हाइकमान के निर्देश थे उसी अनुसार जन्मदिन पर केक नहीं काटा गया और कोविड के कारण मौत का शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व नपा प्रधान हरीश कवात्रा व जगमोहन सेठी ने लोगों को कोविड नियमों के अनुसार जीवन यापन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रणजीत त्यौड़ी, जगमोहन सेठी, सारजेंट सिंह व दीपक कक्कड़ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी